Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सीता-राम मिलन और स्वयंवर प्रसंग ने किया भक्तों को भावविभोर, ताड़का वध से परशुराम संवाद तक सुनाई दिव्य कथा

Pragya News 24

Sun, Sep 7, 2025
Post views : 109

आगरा। सुभाष नगर, कमला नगर में विश्व सनातन ट्रस्ट द्वारा आयोजित 16 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के पंचम दिवस पर कथा व्यास पं. भरत उपाध्याय ने ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका में सीता-राम मिलन, शिव धनुष भंग और परशुराम संवाद जैसे दिव्य प्रसंगों का मनोहारी वर्णन किया। कथा सुनते हुए पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। कथा व्यास ने बताया कि ताड़का वध यह दर्शाता है कि समाज से अधर्म और अत्याचार का अंत करने के लिए साहस और धर्मबल आवश्यक है। वहीं अहिल्या उद्धार का प्रसंग यह सिखाता है कि प्रभु का सान्निध्य जीवन की सभी गलतियों और बंधनों को दूर कर सकता है। पुष्प वाटिका में श्रीराम और माता सीता का प्रथम मिलन एक दिव्य क्षण था, जिसने संसार को शुद्ध प्रेम और मर्यादा का आदर्श दिया। इसके बाद शिव धनुष भंग और महर्षि परशुराम संग वार्ता का वर्णन करते हुए पं. उपाध्याय ने कहा कि यह प्रसंग यह शिक्षा देता है कि शक्ति और सामर्थ्य तभी सार्थक हैं जब वे धर्म और मर्यादा की स्थापना में प्रयुक्त हों। सीता-राम का स्वयंवर प्रसंग सुनते ही भक्तों ने भक्ति और हर्षोल्लास से वातावरण को गूंजा दिया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने इस अवसर पर मुख्य यजमान आकाश शर्मा एवं रेखा शर्मा के साथ आरती एवं पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन प्रबंधन और सामाजिक समरसता का आदर्श है। इस मौके पर पवन बंसल और श्री हनुमत धाम, लंगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गीता सिंघल, ऋतु गर्ग, सोहनी गर्ग, सपना गोयल, अंबे, अर्चना, बरखा, प्रेमलता शर्मा, बबिता शर्मा, कीर्ति, अमिता, गुंजन, कामना गोयल, रोशनी सिंघल, प्रेम वर्मा, एके सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन