Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: “सीता राम सिया राम मिलन, सुखद फल भरें जीवन धन। फेरे घुमे पवित्र मण्डप में, मंगलमय हो हरि का चरणधन॥”

Pragya News 24

Sun, Sep 28, 2025
Post views : 130
  • गढ़ी ईश्वरा में गूँजे जयघोष, श्रीराम-सीता ने लिए विवाह के पवित्र फेरे
  • बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव में रविवार को होगी वनवास लीला और केवट प्रसंग

आगरा। गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड स्थित बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव में शनिवार को भक्तिरस और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंचन में श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग का ऐसा जीवंत चित्रण हुआ कि पूरा वातावरण “जय सिया राम” के उद्घोष से गूंज उठा। मंचन का शुभारंभ मंगलाचरण और चौपाइयों से हुआ। जनकपुरी का अलौकिक श्रृंगार, पुष्पों से सुसज्जित मण्डप, श्री राम बारात का आगमन, सीता जी की सुंदरता और वर रूप में श्री नारायण की दिव्यता आदि सभी दृश्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जब श्रीराम और सीता जी ने विवाह (तुलसी सालिगराम)के पवित्र फेरे लिए, तो दर्शक भक्ति रस में सराबोर हो उठे।

इस अवसर पर श्री महंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने राम-सीता की आरती उतारी। भक्तजन “सियाराममय सब जग जानी” की भक्ति में लीन हो गए। श्री महंत योगेश पुरी ने विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि राम-सीता विवाह केवल धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि मर्यादा, आदर्श और पवित्र दांपत्य जीवन का प्रतीक है। यह समाज को धर्म और संस्कृति की मजबूत नींव देता है।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि रामलीला महोत्सव का प्रत्येक प्रसंग हमें सत्य, धर्म और आदर्श जीवन की सीख देता है। विवाह प्रसंग से यह संदेश मिलता है कि जीवन में मर्यादा और भक्ति का पालन ही सच्चे सुख और शांति का मार्ग है। उन्होंने ने बताया कि रविवार को वनवास लीला और केवट प्रसंग का भव्य मंचन किया जाएगा।
इस अवसर पर छुट्टन चौहान, प्रेमवीर पचौरी, तूफ़ान, महेन्द्र गुप्ता, चेतन भागवत, पप्पू टिर्री, राजवीर जादौन, रिषी परिहार आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन