Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री महालक्ष्मी भक्तमंडल कृष्ण जन्माष्टमी पर करेगा तीन दिवसीय आयोजन, एक शाम बांके बिहारी के नाम भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

Pragya News 24

Tue, Aug 12, 2025
Post views : 108
  • जनक पार्क में लक्खा और बाबरा के सुरो से सजेगी भजन संध्या

आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्तमंडल परिवार (रजि.) की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सुबह कमला नगर में आयोजन समिति के कार्यालय शुरुआत जनकपुरी महोत्सव के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, संयोजक नितिन कोहली, पार्षद पंकज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, हरिओम बाबा और भाजपा नेता गिर्राज बंसल ने किया। दोपहर में जनक पार्क में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सोलह पृष्ठीय आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर नगर को आमंत्रित किया।

अध्यक्ष विशाल बिंदल ने बताया कि 14 से 17 अगस्त तक जनक पार्क को वृन्दावन के बांके बिहारी जी मंदिर के स्वरूप में सजाया जायेगा। 14 को आयोजन स्थल पर प्रातः दस बजे से भूमि पूजन और हवन किया जायेगा। 16 को शाम 5 बजे से बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्री राधाकृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 17 को शाम 7 बजे से एक शाम बांके बिहारी जी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।

संयोजक अविनाश राणा ने बताया कि भजन संध्या में टी-सीरीज के प्रसिद्ध भजन सम्राट रामकुमार लक्खा, सुप्रसिद्ध गायक राजू बाबरा और कोमल शर्मा अपने मधुर सुरों से महफ़िल को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। भजन संध्या से पूर्व दोपहर में गोवर्धन के दानघाटी मंदिर से आयी श्री गिर्राज जी की शिला का महाअभिषेक होगा। उसके पश्चात शाम को गिर्राज जी श्रृंगार के भव्य दर्शन होंगे।

श्रद्धालुओं को मिलेगा बिहारी जी का खजाना
सह संयोजक नीरज वर्मा ने बताया कि भजन संध्या के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रो से हजारों की तादाद में आये श्रद्धालु श्याम रसोई का आनंद लेंगे। वृन्दावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर के सेवारत द्वारा हर भक्त को बिहारी जी का खजाना वितरित किया जायेगा। महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्टी अनुज कपूर ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संरक्षक मोहन गर्ग, संस्थापक विकास मित्तल, महामंत्री अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सियाराम पवन कुमार, रितेश गुप्ता, करतार सिंह शास्त्री, चिराग बंसल, आनंद शर्मा, हरीश पंजवानी, अंशुल अग्रवाल, केके अग्रवाल, एसपी सिंह, रवि, राकेश गुप्ता, उमेश यादव, दीपक सविता, पार्थ, अश्मित, श्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन