Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कान्हा अटा चढ़ि चंग उड़ावत हो, श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर में ठाकुर जी ने उड़ाइ पतंग

Pragya News 24

Tue, Jan 14, 2025
Post views : 38

आगरा। कान्हा अटा चढ़ि चंग उड़ावत हो, अपुने आंगन हू ते हेराे, लोचन चार भए नंदनंदन काम कटाक्ष भयो भटु मेराे….अभयंग स्नान कर साज सिंगार श्याम सुभग तन, पुण्यकाल तिलवा भाेग घर के प्रेम सों बीरी अरोगावत निज जन…पुष्टिमार्ग के इन्हीं पदाें के साथ नाई की मंडी स्थित श्रीप्रेमनिधि मंदिर में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।

सूर्य देव के उत्तरायण प्रवेश के स्वागत पर्व के रूप मकर संक्रांति मनाते हुए मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी ने ठाकुर श्याम बिहारी जी के समक्ष पतंग धरायी। राज भाेग में विभिन्न व्यंजनों के साथ तिल के लड्डुओं का भोग अर्पित हुआ। उन्होंने बताया कि तिल की सामग्री में एक तिल दूसरे तिल से जितना निकट है, उतने की प्रभु अपने निजजन को निकटता प्रदान करते हैं।

मंदिर परिसर को रंग बिरंगी पतंगों से सजाया गया। सांझ ढले गौधूली बेला में ठाकुर जी को विभिन्न पदाें से रिझाया गया, जिसमें विशेष कर पतंग उड़ाने के पद सम्मलित थे। विशेष अलंकारों से अलंकृत ठाकुर जी की शोभा देख हर कोइ बस एक टक निहारता ही रहा। खिचड़ी महोत्सव के रूप में प्रसादी में भक्तों को खिचड़ी बांटी गयी। विशेष बात रही कि सभी भाेग सेवा मंदिर परिसर में ही तैयार की गयीं। इस अवसर पर व्यवस्थाएं सुनीत गोस्वामी, दिनेश पचौरी, आशीष पचौरी, अमित शर्मा आदि ने संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन