Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 5 हजार से अधिक आहुतियों के साथ संपन्न हुआ मां पीताम्बरा देवी का प्राकट्य उत्सव, बैंड के साथ हुई भव्य आरती

Pragya News 24

Wed, May 15, 2024
Post views : 45
  • वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में आयोजित हुआ भव्य− दिव्य समारोह
  • पंचामृत− पंचगव्य अभिषेक, श्रंगार− फूल बंगला के भक्तों ने किये दर्शन, उमड़ा आस्था का ज्वार
  • आयुर्वेदिक जड़ी− बूटियों की हवन में दी गई आहुतियां, सत्ता की अधिष्ठात्री देवी हैं मां पीताम्बरा

आगरा। पीताम्बा पीतपुष्पा च पीतवस्त्रप्रिया शुभा, पीतगन्धप्रिया रामा पीरत्नार्चिता शिवा… प्रार्थना के ये शब्द गूंज रहे थे और गूंज रहे थे वैदिक आहुतियों के मंत्र। हवन की सुगंध से वातावरण दिव्य हो रहा था वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीता राम मंदिर का परिसर।

बुधवार को मंदिर परिसर में स्थित मां पीताम्बरा देवी का प्राकट्य उत्सव एवं स्थापना दिवस मां पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा समारोह बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया।
भोर के साथ मंदिर महंत अनंत उपाध्याय सहित अशोक उपाध्याय, अजय उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, मुकेश शर्मा, कृष्णा मिठास, पंकज शास्त्री ने माता का पंचगव्य, पंचामृत, फलामृत आदि से अभिषेक किया। फूलबंगला में पीत वस्त्र धारण कर मां पीताम्बरा ने भक्तों को फिर दिव्य दर्शन दिए। मंदिर परिसर में ही वैदिक मंत्रों के साथ मां बगलामुखी का हवन हुआ। जिसमें करीब 5000 से अधिक आहुतियां भक्तों द्वारा अर्पित की गयीं। माता की प्रसादी का रसपान करने के लिए भक्तों का ज्वार देर रात तक उमड़ता रहा।

सायंकाल श्रीजी बैंड द्वारा संगीतमय आरती जब हुई तो जो भक्त जहां था वहीं से माता को अपलक निहारता ही रहा। उत्सव के समापन पर आतिशबाजी की गयी।
आयोजन की व्यवस्थाएं मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आयुष, हनी, बॉबी, प्रदीप सैनी, विकास शर्मा, कमल शास्त्री, अमरनाथ शर्मा, वंदना, ममता, लता, दुर्गा, नीतू, अनुराग गुप्ता, राधिका, आदिशक्ति परिवार द्वारा संभालीं गयीं।

ये रहे उपस्थित
राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, नेशनल चैंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीतेश अग्रवाल, संजय गर्ग, संजय गोयल, संजीव गुप्ता, मनोज नागा, धर्मेंद्र गर्ग, शेखर गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, डॉ घनश्याम अग्रवाल, सुजाता, प्रीति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उत्तराखंड से मंगाई गई हवन के लिए सामग्री
मंदिर प्रबंधन समिति के कृष्णा मिठास ने बताया कि मां बगलामुखी का हवन कई प्रकार की सिद्धियों को देने वाला है। सनातन धर्म में माता के हवन का विशेष महत्व है। जगत कल्याण हेतु हवन में आहुतियों अर्पित करने के लिए सामग्री के रूप में उत्तराखंड, कन्नौज आदि से विशेष जड़ी बूटियां मंगाई गईं थीं।

दतिया का रूप है आगरा में
मां पीताम्बरा सेवा समिति के मनीष अग्रवाल ने बताया कि माता सत्ता की देवी मानी जाती हैं। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में मां पीताम्बरा का शक्तिपीठ विश्व प्रसिद्ध है। आगरा के सीताराम मंदिर में विराजित मां का विग्रह बिल्कुल दतिया के विग्रह का ही आभास देता है। आगरा प्रतिमा स्थापना में रोहित गर्ग का विशेष सहयोग रहा। यहां हर शनिवार को मां के विशेष दर्शन होते हैं। साथ ही विगत दस वर्षों से मां का हवन यहां निरंतर किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन