Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: घर मे शास्त्र और शस्त्र रखने वाला होता है सच्चा सनातनी - आचार्य देवकीनंदन ठाकुर

Pragya News 24

Wed, Dec 11, 2024
Post views : 50
  • भारत को किसी की भीख में नहीं मिली आजादी
  • हिंदू संगठित होगा तभी सुरक्षित होगा
  • कथा में तीसरे दिन किया प्रह्लाद चरित्र का वर्णन

बाह। भारत को आजादी भीख में नहीं मिली है। आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने फांसी के फंदे को अंगीकार किया है। इतने अनगिनत लोगों की आजादी में आहूति है कि कई लोगों के तो नाम भी कहीं नहीं है। धर्म की स्थापना करना चाहते हो, तो कभी कभी शांति के लिए युद्ध भी परम आवश्यक है और युद्ध के लिए शस्त्र परम आवश्यक होता है। इसलिए अपने परिवार की रक्षा के लिए जिस भगवान को पूजते हो उनके प्रिय शस्त्र को घर में रखो। घर में शास्त्र और शस्त्र दोनों रखो। मित्र से शास्त्रीय भाषा मे और शत्रु से शस्त्र से बात करनी चाहिए। हम किसी को मिटाना नहीं चाहते, लेकिन कोई हमें मिटाने, हमारी आने वाली पीढी को मिटाने का संकल्प ले, ऐसा हम होने नही देंगे। इसके लिए हम जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम तैयार है। घर मे शस्त्र और शास्त्र रखने वाला होता है सच्चा सनातनी। यह वाक्य बुधवार को बाह स्थित बजरंग आश्रम में आयोजित श्रीमदभागवत कथा मे आचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने श्रद्धालुओं से कहे।

उन्होंने कहा आज भगवान के हो तो सुरक्षित हो, लेकिन संसार के होने पर सुरक्षित नही हो सकते। भगवान श्रीकृष्ण कहते है जब भी जीवन मे परोपकार करने का अवसर मिले, तो परोपकार करो। आपको भगवान ने जीभ दी है, उससे भजन करो, नेत्र दिए उससे दर्शन करो, कान दिए उससे भगवान की कथा को सुनो, हाथ दिए तो उनसे भगवान की सेवा करो, धन दिया है तो उसे दान करो। यह मानव की शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक होता है। यदि हिंदू संगठित रहेगा, तभी वह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सभी को मिलकर एक मजबूत और संगठित समाज बनाने का आह्वान किया।

पूज्य महाराज देवकी नन्दन ठाकुर ने बताया कि इस संसार में कुछ भी निश्चित नहीं है, सब कुछ क्षणभंगुर है। मनुष्य को अपनी आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने और मोह माया से मुक्त होने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए कथा सुनना अत्यंत आवश्यक है। माता-पिता को अपने बच्चों को इन कथाओं से जोड़ना चाहिए, ताकि उनमें अच्छे संस्कारों का विकास हो। सच्चा भक्त वही है जिसमें उसके इष्ट का प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से दिखे। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सत्य, प्रेम, और करुणा जैसे गुणों को अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बनता है।

इस अवसर पर विधायक रानी पक्षालिका सिंह, श्याम भदौरिया, चैयरमेन भूमि विकास बैंक, उत्तर प्रदेश, पूर्व विधायक हरिओम यादव ने सम्मिलित होकर व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया। आज मुख्य रूप से अरुण चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, कृपाशंकर दीक्षित, अनुपम मिश्रा, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, हिमांशु, अमृतांश, ओम, सूर्यांश अवधेष, राजेश, नरेश, हरिओम, पंकज, पवन, राघव आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन