Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रावण वध और राज्याभिषेक के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, यज्ञ पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन

Pragya News 24

Sun, Jan 28, 2024
Post views : 77
  • अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कर्मयोगेश्वर मंदिर, कर्मयोगी में हुई श्रीराम कथा का विश्राम
  • रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक के बाद हुआ सुंदर कांड का पाठ, हवन में पूर्णाहुति के संग प्रसाद वितरण

आगरा। अयोध्या धाम में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कर्मयोगी एनक्लेव वैलफेयर सोसायटी के संयोजन में सीताराम परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा का विश्राम रावण वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक के साथ हुआ। इस अवसर पर सुंदर कांड का पाठ, हवन एवं प्रसादी वितरण भी किया गया।

कर्मयोगेश्वर मंदिर, कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर में चल रही श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास भरत उपाध्याय ने मेघनाथ वध, रावण वध और राम के राज्याभिषेक प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में यदि हम भी अपने हृदय भवन में सीताजी सहित श्रीराम को धारण कर लें तो जीवन सफल हो जाए। जो राम जी का कृपा पात्र बन जाता है उस पर संपूर्ण जगत की कृपा बरसाता है। हनुमान मंदिर, लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु ने कहा कि संसार में बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए वह अच्छाई के सामने टिक नहीं सकती। अच्छाई और सच्चाई की सदैव ही विजय होती है। पापियों के पाप का घड़ा आखिर भरता ही है। भगवान स्वयं पापियों का विनाश करते हैं, इसलिए व्यक्ति को सदैव सद्मार्ग पर चलना चाहिए।

मुख्य यजमान जीतू - रिचा अग्रवाल ने कहा कि मानव जीवन पाया है तो मानव जीवन को साकार करने का एक मात्र सहारा राम का नाम ही है। राम चरित मानस भव्य अलौकिक और मानव जीवन का उद्धार करने के लिए है।

कथा विश्राम में कथा व्यास ने राम का राज्याभिषेक के साथ राम नाम की महिमा का वर्णन जब किया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा विश्राम पर संगीतमय सुंदर कांड पाठ, हवन एवं प्रसादी वितरण हुआ।

इस अवसर पर शिवानी अग्रवाल, पार्षद कंचन बंसल, मंदिर सचिव ओम प्रकाश, गिर्राज बंसल, संजय गुप्ता, विजय रोहतगी, प्रभात रोहतगी, पवन बंसल, विजय अग्रवाल, अंकित बंसल, हरीश गोयल, भानु मंगलानी, संजय अग्रवाल, आशु रोहतगी, बीएस शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन