Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: झूलेलाल जयन्ती शोभायात्रा में श्री राम मंदिर की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

Pragya News 24

Thu, Apr 11, 2024
Post views : 111

• सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज द्वारा ढोल नगाड़ों पर झूमते गाते निकाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा

आगरा। श्रृद्धा और भक्ति के साथ उत्साह का अनूठा संगम। विध्नविनाशक श्री गणेश के साथ श्रीराम मंदिर, मां दुर्गा, गुरु ठाकुरनाथ, शिव परिवार, सांई टेऊराम साहिब संग स्वामी लीलाशाह की आकर्षक झांकियों संग निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा। सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज द्वारा झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का शुभारम्भ हरगुनदास स्कूल से पंचायत के पदाधिकारियों व सदस्यों संग सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ. शंकरनाथ योगी, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने वरुणावतार भगवान झूलेलाल की आरती कर किया। रुई की मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर से पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई।

बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग भगवान झूलेलाल व साईं लीलाशाह के भजनों पर झूमते गाते श्रद्धालुओं संग शोभायात्रा रुई की मंडी से प्रारम्भ होकर शाहगंज बाजार, संगीता रोड भोगीपुरा, जोगीपाड़ा होते हुए रुई की मंडी चैराहे पर सम्पन्न हुई। अंत में बस द्वारा सिंधुनगरी बल्केश्वर घाट जाकर सभी श्रद्धालुओं ने पावन ज्योत को विसर्जित किया। शोभायात्रा से पूर्व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ पूरे शाहगंज क्षेत्र को लाइटिंग सिंह द्वार केसरिया ध्वजों से सजाया गया। बाजार कमेटियों एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। जगह-जगह पर शरबत की प्याऊ लगी थी भंडारे चल रहे थे।

हेमंत भोजवानी ने बताया कि वर्ष 1980 से लेकर सिंधी युवा मंच झूलेलाल जयंती कार्यक्रम मनाता आ रहा है उन्होंने बताया कि शाहगंज में झूलेलाल जी का मंदिर भी सबसे प्राचीन मंदिर है

इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ठ अतिथि डॉ. भूपेन्द्र शर्मा, समाज के वयोवृद्ध गुरनामलजी, चतुरमल भागवानी, पार्षद राधारानी मानवानी, सिंधी युवा मंच के अध्यक्ष नरेश लखवानी, पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज के अध्यक्ष जयप्रकाश धर्मानी, संरक्षक हेमन्त भोजवानी, लक्ष्मण कल्याणी, चिम्मन पेरवानी, हरीश टहल्यानी, कहैन्या सोनी, उमेश पेरवानी, तुलजाराम पुरसानी, किशन जसनानी, केशव जादवानी, नरेश लखवानी, शंकरलाल थदानी, जयप्रकाश धर्मानी, विजय भाटिया, हीरालाल खूबचंदानी, प्रकाश दरयानी, थावरदास, सुनील करमचंदानी, दौलतराम साधवानी, नरेन्द्र नानू, घनश्याम मूलानी, ओमप्रकाश ईल्ली भाई, विजय बाबानी, टीकम भारवानी, जीवतराम करमचंदानी, कन्हैया पारवानी, लच्छू लेखवानी, सुन्दरलाल बूलचंदानी, पूजा भोजवानी वर्षा धर्मानी नेहा फुलवानी किरन वरयानी सोनम मुलानी नेहा धर्मानी हिमांशी पेरवानी नीरज मूलानी, उमेश जेठवानी दीपक सोनी आकाश मुलानी हितेश भोजवानी भूपेंद्र कल्याणी आदि सेंकड़ों लोगों की उपस्थित रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन