Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ऐसा है हारे का सहारा, लगता है सबसे ही प्यारा…. श्रीश्याम तीज महोत्सव में उठी भक्तिमय स्वर लहरी

Pragya News 24

Mon, Nov 4, 2024
Post views : 52
  • 12 घंटे अखंड कीर्तन का सजा दरबार, खाटू श्याम जी के गूंजे भजन, जमकर हुयी इत्र और पुष्प वर्षा
  • श्रीश्याम आस्था परिवार के 12 वें वार्षिकोत्सव में सैंकड़ों भक्तों ने लिया श्याम रसोइ का आनंद
  • 12 से अधिक भजन गायकों ने श्रीश्याम भजन अखाड़े में दी प्रस्तुति, देर रात तक झूमते रहे भक्त

आगरा। मेरे सिर पर सदा तेरा हाथ रहे, मेरा सांवरा हमेशा मेरे साथ रहे…, खाटू का बुलावा कैसे आता है….भरदे श्याम झोली…क्या तुम्हें पता है ऐ भक्तों, मेरे श्याम बड़े दिलवाले हैं…जैसे भजनों की भक्तिमय स्वर लहरियां 12 से अधिक घंटे तक गूंजती रहीं और आस्था की हिलोरें जोर पकड़ती रहीं।
इत्र और पुष्प की वर्षा के मध्य दिव्य भव्य दरबार सजाया गया श्री श्याम आस्था परिवार, आगरा (खाटूधाम) द्वारा 12 वें वार्षिकोत्सव श्रीश्याम तीज महोत्सव में। सोमवार को लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में हुए श्रीश्याम तीज महोत्सव में 12 घंटे का अखंड श्याम कीर्तन अखाड़ा हुआ। किंतु आस्था की लहर कुछ इस तरह जोर पकड़ती रही कि दोपहर 12 बजे आरंभ हुआ अखंड़ कीर्तन मध्य रात्री तक चलता रहा। शुभारंभ श्याम बाबा की जोत जलाकर किया गया। भव्यता से सजे श्याम दरबार में शीतल पांडे (दिल्ली), मनोज शर्मा (ग्वालियर), इशिता शर्मा (पलवल), अंजली द्विवेदी (बरेली), मारुति नंदन (बरेली), अंकित गोयल (दिल्ली) और शिवम वर्मा (कानपुर) ने अपने सुरीले कंठ से भक्ति की रसधारा प्रवाह किया। भजनों के साथ भक्तों के लिए पूरे दिन श्याम रसोइ की व्यवस्था रही।

इस अवसर पर अध्यक्ष राहुल बंसल, उपाध्यक्ष अजय बंसल, संरक्षक वीरेन्द्र मेड़तवाल, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री शुभम, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल(मई वाले), मीडिया प्रभारी सुमित मित्तल, विपिन मित्तल, अमित अग्रवाल, दिव्य मेड़तवाल, यश जैसवाल, आयुश जैन, राजीव तिवारी, रोहित अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, बीटू बंसल, प्रदीप जैन, वीरेंद्र सिंघल, डॉ टीएन अग्रवाल आदि ने संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन