Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कृष्ण-बलराम गौचारण यात्रा में उमड़ा भक्ति का ज्वार

Pragya News 24

Thu, Oct 30, 2025
Post views : 62

आगरा। गायों संग चली ग्वाल-छवि, नगर में गुंजे ‘गोविन्द-गोविन्द’ के स्वर, “लकुटी करि हाथ, संग ग्वाल-बाल, चले चरावत गइयां, नंदलाल।” गुरुवार को गोपाष्टमी के अवसर पर आगरा गोकुल बन गया, जब श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की दिव्य गौचारण यात्रा गौशाला, बल्केश्वर से निकाली गई। गायों के मध्य ठाकुरजी और बलदाऊ की अलौकिक छवि देखते ही बन रही थी।

यात्रा की शुरुआत गौशाला में गौ-पूजन, भोग अर्पण और आरती के साथ हुई। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय रोहतगी, पार्षद पूजा बंसल, शेखर गोयल, अशोक गोयल, महंत अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा की। गौचारण यात्रा अग्रवन वाटरवर्क्स चौराहा, बल्केश्वर चौराहा, शांति चौक, कमला नगर, पानी की टंकी रोड, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, मुगल रोड होकर पुनः गौशाला पहुंची। मार्ग में पुष्पवर्षा, मंगलगान और जयकारों ने वातावरण को पूर्णतः ब्रजमयी कर दिया।

पदाधिकारियों का ग्वाल ग्वालिन भेष और गायों की घंटियों की ध्वनि सब मिलकर ऐसे प्रतीत हो रहा था मानो ब्रजधाम स्वयं आगरा उतर आया हो।

मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष गौचारण यात्रा का मार्ग बदलकर कमला नगर क्षेत्र से निकाला गया। श्रद्धालुओं का उत्साह अवर्णनीय था। लगभग 200 से अधिक भक्त गोविंद-रंग में रंगे नृत्य, भजन और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। दर्जनों स्थानों पर दिव्य स्वागत हुआ।

पांच आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे के साथ नाचते ग्वाल-ग्वालिन और भक्तों द्वारा गौ माता की आरती, पूजन एवं प्रसादी, हर कदम पर भक्ति और भावनाओं का संगम देखने को मिला। नीरज अग्रवाल (गोटे वाले), पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, विष्णु अग्रवाल, सुरेश बरेचा, राजेंद्र गुप्ता ब्रज रसायनम, संजय गोयल, सीताराम अग्रवाल सहित कई भक्तों ने पुष्प, आरती एवं प्रसाद के साथ स्वागत किया। राजेंद्र गुप्ता ने दूध, दही, घी, शहद, फल आदि से बने विशेष लड्डू गौमाता को अर्पित किए। यात्रा का समापन गौशाला में भोग, कीर्तन और आरती के साथ हुआ। सम्पूर्ण क्षेत्र गोविन्द-गोविन्द, दाऊ-दाऊ, जय गौमाता के जयकारों से गुंजायमान रहा।

यात्रा में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी, संजय गोयल, शेखर गोयल, अशोक गोयल, महंत अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा, केके अग्रवाल, केसी अग्रवाल, वंदना उपाध्याय, मनोज अग्रवाल, रिंकिता, आयुष, हनी, सौरभ, बृजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, गिर्राज बंसल, संजय चेली, मनोज बंसल, अनीश अग्रवाल, रेणु गोयल, सुजाता अग्रवाल, अनूप गोयल, लक्ष्मण शर्मा, नीलिमा गोयल, सतीश अग्रवाल आदि सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन