Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना आवश्यक: ठाकुर जयवीर सिंह

Pragya News 24

Fri, Sep 19, 2025
Post views : 81

आगरा। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी और हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी सनातन को शिखर पर पहुंचाने के साथ भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की और अग्रसर हैं, पर यह तभी संभव होगा जब हम सभी राम राज्य की सही परिकल्पना को मिलकर साकार करेंगे… उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने ये उद्गारजनक मंच पर जनकपुरी महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भगवान राम एक व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व हैं। वह सनातन धर्म, सनातन संस्कृति और आदर्श जीवन का प्रतीक हैं। अगर हम अपने जीवन को उच्चतम आदर्शों पर पहुंचाना चाहते हैं तो हमें भगवान राम की तरह आदर्श जीवन जीना सीखना होगा।

इससे पूर्व श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल द्वारा शंखनाद के बाद मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने गगन भेदी जयकारों और ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा के बीच जनक मंच पहुंचे प्रभु राम उनके अनुज भ्राताओं और माता जानकी की आरती उतारी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा स्वागत उद्बोधन के बाद ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की आचार संहिता है।

इससे पूर्व जब प्रभु राम अपने भ्राताओं और माता जानकी के साथ अलग-अलग घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए जनक मंच के लिए महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से निकले तो मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा, आरती, दर्शन, जयकारों और उनके साथ सेल्फी के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब प्रभु राम, माता सीता और शेष स्वरूप जनक मंच पर पहुंचे तो ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा की गई। हजारों भक्तों ने जयकारे लगाए। प्रभु राम भी निरंतर मंद मंद मुस्कुराते रहे, सब पर प्यार लुटाते रहे और अपना आशीर्वाद हाथ उठाकर बरसाते रहे।

श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, रीनेश मित्तल और श्रुति सिन्हा ने संचालन किया। स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल, सर्वव्यवस्था प्रमुख गौरव पोद्दार, महामंत्री उमेश कंसल, सहकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी ने व्यवस्था सँभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन