Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मेहंदी उत्सव के साथ तुलसी सालिगराम विवाह की तैयारियां शुरु

Pragya News 24

Wed, Nov 22, 2023
Post views : 134

देवोत्थान एकादशी पर श्रीजगन्नाथ मंदिर में तुलसी जी को ब्याहनें पहुंचेंगे सालिगराम।
कमला नगर महाराजा अग्रवाल सेवा सदन से बैंड बाजों संग इस्कॉन मंदिर तक पहुंचेगी बारात।

आगरा। मेहंदी उत्सव के साथ आज श्रीजगन्नाथ मंदिर में तुलसी सालिगराम विवाह की तैयारियां भी प्रारम्भ हो गई। श्रद्धालुओं ने मेहंदी उत्सव में मंगल गीत गाते हुए उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।

गुरुवार को देवोत्थान एकादशी पर सुबह 11 बजे कमला नगर स्थित महाराजा अग्रवाल सेवा सदन से सालिगराम जी बैंडबाजों से बारात लेकर रश्मि नगर स्थित श्रीजगन्नाथ जी मंदिर पहुंचेंगे। जहां विधि विधान से तुलसी-सालिगराम जी का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।

मेहंदी उत्सव में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने तुलसी जी व सुभद्रा के हाथों में मेहंदी रचाई। इसके उपरान्त बाराती बने रमेश यादव व उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता के हाथों में शगुन की मेहंदी रचाई गई। सभी श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई। मंगल गीत गाए। हरे कृष्मा, हरे राम… का संकीर्तन भी हुआ इस अवसर पर। विवाह स्थल श्रीजगन्नाथ मंदिर को फूलों व रोशनी से सजाया जा रहा है। वधू पक्ष से शैलेन्द्र अग्रवाल व स्वाति अग्रवाल द्वारा मण्डप सजाने से लेकर बारातियों के स्वागत की हर व्यवस्था सम्भाली जा रही है।

गुरुवार को महाराजा अग्रवाल सेवा सदन से बारात बैंड बाजों संग श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां रीति विराज की सभी रस्मों के साथ तुलसी सालिगराम जी का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु मित्तल, स्वाति अग्रवाल, प्रेमलता यादव, अर्चना कुकरेजा, शशि बंसल, राधिका बंसल, सोनम बंसल, मीरा गर्ग, प्रमिला अग्रवाल, सविता चोपड़ा, कृष्णा गोयल, कनक गोयल, रितु बंसल, मीनू फतेहपुरिया, सुनीता अग्रवाल, मधु गुप्ता, रिचा गुप्ता कंचन मित्तल आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन