Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वरद वल्लभा महागणपति ने दिए स्वर्ण आभा में दर्शन, कुम्भाभिषेक और हवन से गणेश उत्सव का शुभारंभ

Pragya News 24

Sat, Sep 7, 2024
Post views : 108
  • दस दिनों तक चलेगा वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में महोत्सव, धारण कराया गया स्वर्ण श्रंगार
  • प्रतिदिन होंगी पांच विशेष आरतियां, गणेश चतुर्थी पर पूरे दिन दिए आराध्य ने दर्शन
  • 11 विशेष द्रव्यों से हुआ कुम्भाभिषेक, लगा 108 मोदकों का भाेग

आगरा। वरद वल्लभा महागणपति अर्थात जिनके एक हस्त में वेद हैं और दूसरे हस्त से वो आशीर्वाद प्रदान करते हैं। शास्त्रों में वेदों का अर्थ ज्ञान से हैं और ज्ञान की साक्षात प्रतिमा के रूप में विराजित श्रीवरद वल्लभा महागणपति ने अपने प्राकट्य उत्सव पर स्वर्णिम आभा से सज्जित हो दर्शन दिए।

आगरा− फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में शनिवार को तृतीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दस दिवसीय आयोजन की शुरुआत वरद वल्लभा महागणपति की प्रतिमा के महाकुम्भाभिषेक के साथ हुयी। जिसके अन्तर्गत हल्दी, चंदन, कुमकुम, कदम्ब पुड़ी, भस्मी, नारियल का जल, गन्ने और मौसमी का रस, घी, शहद, शक्कर सहित 11 विशेष वस्तुओं से महाभिषेक किया गया। मंदिर संस्थापक हरिमोहन गर्ग(एनआरएल ग्रुप) और साधना गर्ग ने प्रथम दिन के यजमान के रूप में प्रातः हवन किया। हरिमोहन गर्ग ने बताया कि मंदिर में पूजन पद्धति पूर्ण रूप से कांचीपुरम तमिलनाडु से प्रशिक्षित पंडितों द्वारा की जाती है। स्वर्ण और रत्न जड़ित मुकुट और दंत के साथ सेलम कोयम्बटूर में विशेष रूप से तैयार सिल्क की धोती से श्रीवरद वल्लभा महागणपति का श्रंगार किया गया था। श्याम रंग की प्रतिमा के मस्तक पर रत्न जड़ित चांदी के बने ओम के तिलक से अलौकिकता और भव्यता झलक रही थी।

आगरा− फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के प्रथम दिन हुए वैदिक हवन में मंदिर संस्थापक हरिमोहन गर्ग, साधना गर्ग को पूजन करवाते पंडित लखन दीक्षित।

महोत्सव के प्रथम दिन फूलबंगला सेवा कुणाल जैन, श्रंगार एवं ध्वजा सेवा बबलू और नीरज अग्रवाल, संध्या हवन एवं पूरे दिन की प्रसादी सेवा सरिष श्रीवास्तव की ओर से रही।

प्रतिदिन होंगी ये पांच विशेष आरतियां
मंदिर के सेवायत पंडित लखन दीक्षित ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव के दस दिनों तक प्रतिदिन नक्षत्र, मंजिल, पंच, कुम्भ एवं धूम्र आरती की जाएगी। आम दिनों में ये आरतियां चतुर्थी एवं बुधवार को ही होती हैं।

एक स्थान पर विराजित हैं तीन प्रतिमाएं
मंदिर गर्भगृह में गणपति जी की तीन प्रतिमाएं प्रतिष्ठित मूर्ति, उत्सव मूर्ति एवं नित्य सेवा मूर्ति पधारी गयी हैं। चतुर्थी पर प्रतिष्ठित मूर्ति का कुम्भाभिषेक किया गया। बाकि अन्य दिनों में प्रतिदिन नित्य सेवा मूर्ति का दूध− दही से अभिषेक किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन