Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ग्वाल रूप में योगेश पुरी का गौचारण, श्री मनःकामेश्वर गौशाला में सम्पन्न हुआ भव्य गोपाष्टमी उत्सव

Pragya News 24

Thu, Oct 30, 2025
Post views : 131
  • बाल-गोपालों संग गांव भ्रमण, दीपदान और 56 भोग ने रचा दिव्य दृश्य

आगरा। सनातन ग्रामीण संस्कृति, गौ-भक्ति का अद्भुत दर्शन कराते हुए गोपाष्टमी एवं 56 भोग महोत्सव गुरुवार को श्री मनःकामेश्वर गौशाला, ग्राम गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर में बड़े ही भक्ति-भाव और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। तिलकायत मठ श्री महंत योगेश पुरी स्वयं ग्वाल रूप में गौमाता के साथ गाँव की पगडंडियों से होते हुए गौचारण हेतु निकले। बाल-गोपाल नंदलाल स्वरूप में सजकर उनके साथ चल रहे थे। गोधूली बेला में गौशाला वापसी पर यशोदा स्वरूप महिलाओं द्वारा दीपदान किया गया। दीपों की शुभ्र आभा और “जय गौ माता, जय नंदलाल” के जयकारों ने पूरे परिसर को दिव्यता से भर दिया। तत्पश्चात गौमाता को 56 भोग विभिन्न शाक सब्जियां अर्पित किए गए और सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

तिलकायत मठ श्रीमहंत योगेश पुरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोपाष्टमी केवल पर्व नहीं, यह हमारी सनातन सभ्यता का हृदय है। गौमाता हमारे धर्म, कृषि, परिवार और संस्कृति की आधारशिला हैं। आज गाँव की धरती पर श्रीकृष्ण की बाल-लीला का साकार अनुभव हुआ। गायों के साथ चलना, बाल-गोपालों को ग्वाल रूप में देखना, यही भारतीय संस्कृति की वास्तविक परिभाषा है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति जीवन में एक बार गौ-सेवा और चरितार्थ का अनुभव अवश्य करे।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने कहा कि गौशाला केवल सेवा का स्थान नहीं, यह संस्कार और संस्कृति का मंदिर है। यहाँ आने वाला गौ-भक्त न केवल गौसेवा करता है बल्कि अपने मन में करुणा, श्रद्धा और धर्म का प्रकाश भी प्रज्वलित करता है। थानेश्वर तिवारी, इंद्राज चतुर्वेदी और नवगजानन गोस्वामी ने गौ माता का विधि विधान से पूजन करवाया। व्यवस्था सुधीर यादव, एनटीपीसी के जनरल मैनेजर किशोर सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका, प्रधान हरेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत, विजय सिंह, शालिनी बंसल, मीरा जैन, देवांशी आदि ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन