: अग्रवाल महासभा के होली मिलन में बिखरे श्रीराधा कृष्ण की भक्ति के रंग
Sat, Mar 30, 2024
•
वृन्दावन की मंडली के फाग गीतों पर झूमें सदस्य, अतिथियों व महासभा के कार्यक्रम संयोजकों का किया सम्मान
आगरा। अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखरे। फूलों की होली और वृन्दावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर मस्ती, उत्साह और उमंग में हर सदस्य डूबा नजर आया। इस अवसर पर सभी अतिथियों व विगत वर्ष आयोजित किए गए कार्यक्रमों के संयोजकों को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, उद्घाटनकर्ता डॉ. रंजना बंसल, मुख्य वक्ता महेश गोयल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सतीश मांगलिक, रामप्रकाश ग्रवाल, साकेश अग्रवाल, महासभा के अध्यक्ष विनोद गोयल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, उपमहामंत्री कुलवन्त मित्तल, अशोक गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
वृन्दावन की मंडली द्वारा फूलों की होली और मयूर नृत्य ने बाजे बरसाना में नगाड़ा, होली आई रे…, श्याम ए सखी रे मोर बनके…, गजब कर गई हाय ब्रज की राधा… जैसी प्रस्तुतियों से हर तरफ राधा-कृष्ण की भक्ति छायी नजर आई। महासभा के सदस्यों के परिवारीजनों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। अदिति अग्रवाल ने होलिया में उड़े रे गुलाल…, गौरी बंसल ने बलम पिचकारी…, स्नेहा अग्रवाल व पियूष अग्रवाल ने वो कृष्णा है…, मयूरी अग्रवाल, लेखा अग्रवाल, दिव्या गर्ग, नंदिनी, भावना सिंघल, तान्या गर्ग, रूही गर्ग ने भी प्रस्तुतियां दीं। संचालन रीनेश मित्तल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, डॉ. मंजी बंसल, विनोद कुमार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुभाष चंद गर्ग, दिनेश मित्तल, सत्येन्द्र ग्रवाल, कमल अग्रवाल गजेन्द्र ग्रवाल, जगदीश प्रसाद गोयल आदि उपस्थित थे।
: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
Sat, Mar 30, 2024
आगरा। शिव पैलेस में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शिव पैलेस हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ नाचते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 1008 बहनों द्वारा कलश में जल भरकर पश्चिमपुरी चैराहा से काली माता मंदिर होते हुए,नारायण मंदिर दहतोरा से कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। मुख्य यजमान लालता प्रसाद व विमलेश सारस्वत ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई। वृंदावन से आई कथा व्यास पूज्य देवी माहेश्वरी श्रीजी ने श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।
इस अवसर पर कथा समिति आगरा के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, संयोजक मुकेश नेचुरल, मुकेश चंद गोयल, राजेश चतुर्वेदी, कालीचरण गोयल, श्रीप्रकाश सिंह, किशोर तिवारी, अगम गौतम, प्रतिभा जिंदल, सीमा सिंह, आर के शुक्ला, तेजपाल सिंह, पायल सिंह चैहान, प्रवीणा राजावत, नरेश शर्मा, नीरज शर्मा, सौरभ खंडेलवाल, मोहकम सिंह, मीडिया प्रभारी अजेंद्र चैहान, सह मीडिया प्रभारी पवन चैधरी, दीपक तोमर एडवोकेट आदि कलश यात्रा में सम्मिलित हुए।
: गुलाल के गोटों संग भक्तों ने खेली श्याम बाबा से होली, मंदिर में 400 किलो गुलाल और इत्र
Wed, Mar 27, 2024
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में जमकर उड़ा गुलाल, जयपुर से मंगाये गए थे राजघराने वाले गुलाल के गोटे
मंदिर परिसर में बयार हुई गुलाबी, भक्तों में वितरित हुआ ठंडाई का प्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने दिए खाटू नरेश के दर्शन
विशेष फूलों से श्रंगारित श्याम बाबा ने दिए दर्शन, श्रीश्याम सेवक परिवार ने की होली पर श्रृंगार सेवा
आगरा। खाटू नरेश के दरबार में जमकर उड़ा जयपुर से मंगाए गए विशेष गुलाल के गोटों का गुलाल। बाबा के इत्र की वर्षा जब हुई तो हजारों भक्त हुए निहाल।
जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर की छटा का हर कण जैसे होली की धुलेंडी पर गुलाबी हो उठा। अबीर गुलाल और इत्र की वर्षा जहां भक्तों को सराबोर कर रही थी वहीं जयपुर राजघराने की 400 वर्षों से परंपरा बने हुए गुलाल के गोटों की बौछारों ने होली की तरंग को और रंगीन महक से महका दिया। करीब चार सौ किलो गुलाल और इत्र से मंदिर में भक्तों संग होली खेली गयी। रंगबिरंगे फूलों के मध्य विशेष श्रंगारित से श्याम बाबा ने भक्तों को दर्शन दिए। दिव्य और भव्य श्याम बाबा के श्रंगार की सेवा श्रीश्याम सेवक परिवार समिति द्वारा की गयी थी।
मंदिर परिसर में करीब 3 घंटे तक जमकर होली खेली गयी। हालांकि श्रद्धालु 6 बजे से श्याम बाबा के दरबार में सुबह छह बजे से ही गुलाल अर्पित करने पहुंच रहे थे। भक्तों ने अपने आराध्य संग होली की उमंग को मनाया। इसके बाद भक्तों में ठंडाई एवं कचैड़ी-गुझिया की प्रसादी वितरित की गयी। सायं काल मंदिर में सुमधुर भजनों की स्वरलहरियां गूंजीं।
इस अवसर पर श्रीखाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, श्रीश्याम सेवक परिवार समिति के अनूप, आकाश, पंकज, विपिन, संजय अग्रवाल, राजेश जैसवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल आदि उपस्थित रहे।