Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सद्भावना पार्क सेवा समिति के सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े बधेंगे जीवन भर के बंधन में

Pragya News 24

Wed, Oct 29, 2025
Post views : 120
  • 2 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा सामूहिक विवाह समारोह
  • 1 नवम्बर को मेहंदी उत्सव

आगरा। कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में इस वर्ष का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। सद्भावना पार्क सेवा समिति के अनुसार समारोह में 12 कन्याएँ डोली में विदा होंगी। विवाह की सभी रस्मों को रीति रिवाज के साथ सम्पन्न किया जाएगा। प्रातः 10 बजे घुड़चड़ी और शाम 4 बजे विदाई होगी। यह जानकारी आज सद्भावना पार्क में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल व मीडिया प्रभारी एडवोकेट दीपक माहेश्वरी ने दी।

कार्यक्रम की शुरुआत 1 नवम्बर को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेहंदी उत्सव से होगी। जिसमें दुल्हनों के हाथों में मेहंदी रचाई जाएगी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएँगी। इसके बाद 2 नवम्बर को मुख्य विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। संयोजक विनोद गोयल व गौरव पोद्दार ने बताया कि प्रातः 10 बजे कमला नगर श्रीराम चौक से घुड़चड़ी होगी। धूमधाम के साथ बारात सद्भावना पार्क पहुंचेगी, जहां बारात का स्वागत किया जाएगा। वरमाला दोपहर 12 बजे, सम्मान समारोह दोपहर 1 बजे व विदाई समारोह शाम 4 बजे होगा।

समिति के सदस्यों ने बताया कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य समाज में सादगी, एकता और सामाजिक सहयोग का संदेश देना है। महामंत्री विनोद गर्ग, कोषाध्यक्ष सुरेश मांगलिक, संयोजक भगवान अग्रवाल, सहसंयोजक सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाह के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। दंपतियों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी भेंट की जाएगी। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल गोयल, अरुण जैन, रविकांत अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, आरएस गुप्ता, चारू अग्रवाल, मीरा, सीमा, शुचि, अंजली, सरिता, ममता सिंघल, प्रयंका आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन