Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीजनकपुरी महोत्सव में भजन संध्या के कलाकारों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

आगरा। श्रीजनकपुरी महोत्सव में शू मार्केट संजय में में आयोजित तीन दिवसीय भजन संध्या के सफल आयोजन के लिए प्रस्तुति देने वाले कलाकारों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने तीन दिवसीय भजन संध्या में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों व सहयोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

भजन संध्या के संयोजक व श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष रंजीत सामा ने अतिथियों का परिचय देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर को भजन सम्राट विपिन सचदेवा की भजन संध्या में जहां जनकपुरी का सुपरहिट प्रोग्राम रही वहीं 12 अक्टूबर को आकर्षक सजीव झांकियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को श्रद्धालुओं की मांग पर 13 अक्टूबर को दोबारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शायद पहली बार लगातार 4 घंटे से अधिक समय बैठकर भजन संध्या का आनन्द लिया। तीन दिवसीय भजन संध्या के लिए सभी सहयोगियों व कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

संजय प्लेस शू मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सामा ने राजा जनक (पीएल शर्मा), महासचिव अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ संरक्षक पूरन डावर का स्वागत रामनामी पटका पहनाकर किया। शू मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित भजन संध्या में सहयोग व प्रस्तुतियां देने के लिए सुजाता शर्मा, चंचल उपाध्याय, ललिता करमचंदानी, आशीष त्रिपाठी, सुशील सरित, संजय दुबे, मुकेश नेचुरल, विश्व संवाद केन्द्र की कीर्ति जी, उमाशंकर, ईश्वर सिंह खींची, वासू फिल्म्स, होटल मैट्रो, होटल पीएल पैलेस, संतोष सोलंकी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद वर्मा, नीरज तिवारी, सतेन्द्र तिवारी, मनीष शर्मा, पिंटू, प्रदीप सरीन, विजय सहगल, यश गांधी, विक्की महाजन, डॉ. महेश धाकड़, सूरज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन