Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सीमेंट होलसेलरों ने लिया संकल्प, मुश्किल घड़ी में एकजुट रहेगा संगठन

Pragya News 24

Sat, Aug 10, 2024
Post views : 135
  • आगरा सीमेंट होलसेलर एसोसिएशन का वार्षिक सभा संग सावन मिलन समारोह संपन्न
  • अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा व्यापार सुधार के लिए एकसाथ मिलकर उठाएंगे सभी कदम
  • सामूहिक भाेज पर हुआ समस्या समाधान पर चिंतन, श्याम बाबा का लिया सभी ने आशीर्वाद

आगरा। व्यापार तभी आगे बढ़ सकता है जब सभी संगठित होकर प्रयत्न करें। संगठित होकर व्यापार की समस्याओं का समाधान करेंगे, मुश्किल घड़ी में एक साथ खड़े रहेंगे। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इस आह्वान के साथ आगरा सीमेंट होलसेलर एसोसिएशन की वार्षिक सभा एवं सावन मिलन समारोह को संबोधित किया। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर (बेसमेंट हॉल) में आगरा सीमेंट होलसेलर एसोसिएशन की वार्षिक सभा आयोजित की गयी।

मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और अनिल वार्ष्णेय, सचिव दिलीप अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने श्याम बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अधिक से अधिक रक्तदान और नेत्रदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम दो सत्रों में रखा गया। प्रथम सत्र वार्षिक सभा के रूप में हुआ, जिसमें अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की जीएसटी, प्रशासनिक आदि संबंधित परेशानियों को मिलकर हल करेंगे। समस्या होने पर दस मिनट में सभी एकजुट होकर साथ आएंगे तभी व्यापार और समाज में तरक्की हो सकेगी।
सचिव दिलीप अग्रवाल ने इस वर्ष एसोसिएशन द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार से बताया। कहा कि व्यापारियों की समस्या का हल हमारी संस्था सदैव करती रहेगी। कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा दिया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
समारोह के द्वितीय सत्र में सावन मिलन समारोह रखा गया। ब्रज के फूलों की होली, शिव पार्वती नृत्य सहित अन्य रास नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गयी। सामूहिक भाेज के साथ समारोह का समापन हुआ। धन्यवाद उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने दिया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के मुकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रभात जैन, मुरारी लाल गोयल, मनीष अग्रवाल, पारस चंद जैन, एसएन अग्रवाल, शलभ शर्मा, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद और कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, रामसेवक गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश पाठक, मनोज गुप्ता, मयंक गोयल, पीके मोदी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन