Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रवाल महासभा के होली मिलन में बिखरे श्रीहरि की भक्ति के रंग

Pragya News 24

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 87
  • वृन्दावन की मंडली के फाग गीतों पर झूमें सदस्य
  • समाज सेवा में अग्रणी 100 अग्रबंधुओं को किया गया सम्मानित

आगरा। अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखरे। राधा-कृष्ण के जयकारों संग महाराजा अग्रसेन के जयकारे भी खूब गूंजे। फूलों की होली और वृन्दावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर मस्ती, उत्साह और उमंग में हर सदस्य डूबा नजर आया। इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी 100 अग्रबंधुओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर व पटका पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, उद्घाटनकर्ता रंजना बंसल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलिक कर किया गया। वृन्दावन की मंडली द्वारा फूलों की होली और मयूर नृत्य ने बाजे बरसाना में नगाड़ा, होली आई रे…, श्याम ए सखी रे मोर बनके…, गजब कर गई हाय ब्रज की राधा… जैसी प्रस्तुतियों से हर तरफ राधा-कृष्ण की भक्ति छायी नजर आई।

महासभा के सदस्यों के परिवारीजनों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। सुरेश चंद गोयल ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े और समाज सेवा में अग्रणी रहें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, उपमहामंत्री कुलवन्त मित्तल, राजकुमार गुप्ता, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महेन्द्र बंसल, डॉ. मंजु बंसल, वीरेन्द्र कुमार गोयल, अनिल अग्रवाल, सुभाष चंद्र गर्ग, बृजेश अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, डॉ. संतकुमार मंगल, अशोक कुमार गोयल, गोपाल, गजेन्द्र अग्रवाल, सुरेश चंद अग्रवाल, फूलचंद बंसल, बीएन अग्रवाल, उमेश गोयल, अनीता अग्रवाल, देबेन्द्र बंसल, हेमलता अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन