Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का लोकार्पण

Pragya News 24

Thu, Jul 31, 2025
Post views : 115
  • तीन सौ वर्ष पुरानी पुस्तकों के संग्रह ने राज्यपाल को किया प्रभावित
  • युवाओं को पुस्तक संस्कृति से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

आगरा। सदर बाजार में स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक पुनर्विकास क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का बुधवार को लोकार्पण उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकास हुई लाइब्रेरी के संचालन का जिम्मा संभाल रहे छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पंकज स्कैनिंग एंड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू तथा छावनी परिषद की निवर्तमान सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू एवं महेन्द्रू परिवार के अन्य सदस्यों में शामिल अरुण महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, डॉ. करन महेन्द्रू, डॉ. आकृति महेन्द्रू, डॉ. शिव महेन्द्रू और डॉ. सांची महेन्द्रू ने राज्यपाल के आगमन पर पुष्पगुच्छ एवं बच्चों की पुस्तकें भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके उपरांत महामहिम ने नव-निर्मित भवन की शिलापट्टिका का अनावरण और पुस्तकालय का रिबन खोलकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उनके साथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने लाइब्रेरी भ्रमण करते हुए भवन परिसर का गहन अवलोकन किया और पुस्तकालय में संरक्षित सन 1700 ई. की दुर्लभ पुस्तकों के संग्रह को देखा। महामहिम ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में पुस्तकालय के इस स्वरूप की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया।

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पुस्तकालय जैसे सांस्कृतिक स्थल बच्चों और महिलाओं में अध्ययनशीलता और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे केंद्र समाज में सकारात्मक सोच और शिक्षित पीढ़ी के निर्माण में सहायक होते हैं। कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पुस्तकालयों का संरक्षण और आधुनिकीकरण उच्च शिक्षा को मजबूती देता है। ऐसे संस्थान शोध और ज्ञान के विस्तार के लिए आधार स्तंभ की भूमिका निभाते हैं।

डॉ. पंकज महेन्द्रू ने इस अवसर पर कहा मेरा सपना है कि यह ऐतिहासिक पुस्तकालय केवल एक भवन न रहे, बल्कि शिक्षा, शोध और साहित्य के मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित हो। मेरी कामना है कि विदेशी पर्यटक भी यहां आकर भारत के इतिहास और ज्ञान परंपरा से रूबरू हों।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, छोटे लाल वर्मा, बाबूलाल चौधरी, समाजसेवी अभिनव मौर्य शामिल रहे।

जिला प्रशासन व सेना के आलाधिकारी रहे मौजूद
शिलान्यास समारोह में जिला प्रशासन के आलाधिकारीयों में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह (आईएएस) और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल (आईएएस) समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में व्यवस्थाएं आगरा स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक अरुण कुमार, पुस्तकालय की लाइब्रेरियन अवंतिका, इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा ने संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन