Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राधा कृष्ण गौशाला में लॉयंस क्लब आगरा आकाश का सेवा प्रकल्प, 7000 किलो भूसा, हरी चारा और पक्का फर्श बना मिसाल

Pragya News 24

Sun, Jun 15, 2025
Post views : 97

आगरा। लॉयंस क्लब आगरा आकाश द्वारा फाउंड्री नगर स्थित राधा कृष्ण गौशाला में गौ सेवा प्रकल्प के अंतर्गत सेवा कार्य किया गया। क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गौशाला क्लब द्वारा गोद ली गई है, और नियमित रूप से यहां सेवा प्रकल्पों का संचालन किया जाता है। इस गौशाला में घायल और असहाय गोवंशों की देखभाल की जाती है, जहाँ वर्तमान में ढाई सौ से अधिक गोवंश आश्रित हैं।
रविवार को आयोजित सेवा कार्य में क्लब द्वारा 7000 किलो भूसा और ढाई सौ किलो हरी चारा गोवंशों के लिए दान की गई। इसके अतिरिक्त गौशाला परिसर में 4500 वर्ग फुट क्षेत्र में पक्के फर्श का निर्माण कार्य भी क्लब द्वारा कराया गया, जिससे वर्षा आदि के समय गोवंशों को सुविधा मिले।

इस सेवा कार्य के अवसर पर क्लब सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार खन्ना, पीके मोदी, अनिल वार्ष्णेय, पवन पैंगोरिया, गौरी शंकर गुप्ता, मनीष अग्रवाल, मनोज गुप्ता, नितिन गोयल, मुकेश अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन