Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लायंस क्लब विशाल के 22वें नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन, 62 मरीज के ऑपरेशन और 900 को मिला इलाज

Pragya News 24

Wed, Jul 9, 2025
Post views : 129
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम अग्रवाल का आभार एवं अभिनंदन समारोह आयोजित

आगरा। तेरे दिल में हो नेक इरादा, कदम-कदम हो सेवा का वादा। हर आंख में हो उजियारा, यही है लायंस क्लब विशाल का नारा… सीए राकेश गर्ग की इन्हीं प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ लायंस क्लब विशाल द्वारा आभार एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन हरी पर्वत स्थित होटल होलीडे इन में किया गया।

समारोह में क्लब द्वारा डॉ असीम अगरवाल के अग्रवाल आई केयर हॉस्पिटल में वर्षभर संचालित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में विशिष्ट योगदान देने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम अग्रवाल का विशेष रूप से सम्मान किया गया, जो लगातार 22 वर्षों से इस सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर की शुरुआत 1 जुलाई 2024 को हुई थी और समापन 30 जून 2025 को हुआ। पूरे वर्ष चले इस शिविर में निर्धन एवं असहाय मरीजों को नेत्र संबंधी सहायता प्रदान की गई। इस वर्ष 62 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन अत्याधुनिक फेको विधि से किए गए, जबकि 900 से अधिक मरीजों की नेत्र जांच एवं प्रशिक्षण किया गया।

क्लब अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा ही लायंस क्लब विशाल की पहचान है, और नेत्र चिकित्सा शिविर इसका एक सशक्त उदाहरण है।

समारोह में सचिव सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष एवं कैंप चेयरपर्सन मनोज कुमार अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन राजेंद्र अग्रवाल, अजय बंसल, रविंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, किशोर जैन, राजेश, प्रमोद अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विजय सेठिया आदि प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश अग्रवाल द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन