Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: माधवी अग्र महिला मण्डल द्वारा भव्य हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन बना शहर का आकर्षण

Pragya News 24

Sun, Jul 13, 2025
Post views : 85

आगरा। सावन का उत्सव हो और राखी, डेकोरेशन, परिधान, गहनों की खरीदारी का अवसर एक ही जगह मिल जाए, तो बात ही कुछ और होती है। माधवी अग्र महिला मण्डल द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामण्डी में आयोजित हस्तकला प्रदर्शनी रविवार को शहरवासियों के लिए सावन की खुशियों का एक संपूर्ण मेला बन गई। रचनात्मकता, परंपरा और आधुनिकता के संगम वाले आयोजन में 45 से अधिक स्टॉल्स पर राखियाँ, ट्रेंडी ड्रेस, होम डेकोर, पारंपरिक परिधान, गिफ्ट आइटम्स आदि ने ख़रीदारों को खूब आकर्षित किया। महिलाएं, युवतियाँ और बच्चे पूरे दिन इस सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद लेते नज़र आए।

प्रदर्शनी का उद्घाटन संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, सुनील विकल, नितेश अग्रवाल, बीडी अग्रवाल मोहनलाल अग्रवाल, राकेश गर्ग, सुमनप्रकाश जैन ने किया। उद्घाटन के बाद मंचीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई, जिसमें फैंसी ड्रेस, नृत्य, चित्रकला, शंख वादन, सनातन धर्म ज्ञान क्विज और लकी ड्रा जैसे आयोजन शामिल रहे। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन सरोज भार्गव, भरत बंसल, ममता गोयल, वंदना और संयुक्ता ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना करते हुए विजेताओं का चयन किया।

अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को एक ऐसा मंच देना था जहाँ वे अपनी कला, ज्ञान और प्रतिभा को पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकें। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। महासचिव ऊषा बंसल ने कहा कि हमें गर्व है कि आगरा की महिलाओं ने इस आयोजन को न केवल नेतृत्व दिया बल्कि हर स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभाई। दर्शकों का उत्साह हमारी प्रेरणा है। संयोजिका नमिता गोयल और सह संयोजिका रजनी अग्रवाल रहीं। कोषाध्यक्ष आभा जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को रजनी गोयल, रजनी अग्रवाल, शिल्पी और श्वेता ने संभाला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन