Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान'

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रामबाग में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जयन्ती शोभायात्रा

Pragya News 24

Sat, Oct 5, 2024
Post views : 84

बैंडबाजों संग निकली आकर्षक झांकियां, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ शोभायात्रा का स्वागत

आगरा। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा बैंड बाजों संग झूमते नाचते हुए महाराजा अग्रसेन जयन्ती की शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों संग महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की स्वरूप लाजपत अग्रवाल व निर्मला देवी भी रथ पर सवार होकर निकले।

बैंडबाजों संग सर्वप्रथम थी विध्नविनाशक भगवान गणपति की सवारी। उसके पीछे महालक्ष्मी, नाग कन्याओं व राजकुमारी की आकर्षक झांकियां बैंड बाजों संग निकली तो हर कोई उन्हें देखने के लिए ठहर गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ कटरा वजीर खां रामबाग राधाकृष्ण मंदिर से हुआ। जहां सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की झांकी की आरती अध्यक्ष निशा सिंघल द्वारा की गई। शोभायात्रा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ट्रांसयमुना फेस-1 पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रमों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी राजकुमार व नाग कन्याओं के स्वरूप बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संयोजक राजेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण, विजय, गोपाल, भगवती प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव, मौनू, सोनू, मुकेश, मनीष, सुनीता, रानी, गीता, नेहा, प्रीति, जूही, नेहा, कोमल, रूबी, श्रद्धा, नीलम, लवी, रानी सुनीता, पूजा, श्रद्धा, निहारिका, नमिता पुष्पा पायल, कृष्णा, शैफाली, सीमा, मंजू, गुंजन, प्रियंका आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन