Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शू मार्केट में धूमधाम से मनी लोहड़ी, अग्नि प्रज्ज्वलित कर लगाई परिक्रमा

Pragya News 24

Sat, Jan 13, 2024
Post views : 116
  • संजय प्लेस शू मार्केट एसोसिएशन द्वारा उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया गया लोहड़ी व संक्रांति पर्व, प्रसाद के रूप में वितरित की मूंगफलियां व रेवड़ी

आगरा। संजय प्लेस शू मार्केट में आज लोहड़ी पर्व की उमंग बिखरी थी। भक्ति और संस्कृति का अनूठे संगम में हर कोई उत्साहित था। ऊंची लपटों के साथ प्रज्ज्वलित होती लोहड़ी की पवित्र अग्नि में रेवड़ी अर्पित करने के साथ सभी ने चार परिक्रमा पूर्ण की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

संजय प्लेस शू मार्केट एसोसिएशन द्वारा आज शू मार्केट की पार्किंग में लोहड़ी व संक्रांति पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल को आज विशेष तौर पर सजाया गया। मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र सिंह व जीएम जलकल कुलदीप सिंह, संस्कार भारती के संरक्षक बांकेलाल ने अग्नि प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अग्नि में रेवड़ी समर्पित करने के बाद उसकी परिक्रमा लगाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सामा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लोहड़ी व संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिर्फ भारत की वह देश है, जहां विश्व की सुख सम्वृद्धि की कामना के लिए तीज त्योहार मनाए जाते हैं। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने कारोबारी जगत की सामाजिक एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए इन पावन उत्सवों का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम संयोजक रंजीत सामा ने सभी सदस्यों को लोहडी पर्व की शुभकामनाएं दीं। सुजाता शर्मा व चंचल उपाध्याय ने भजन व लोहड़ी के गीत गाकर माहौल को उत्साह से भर दिया। प्रसाद के रूप में सभी को रेवड़ी, पॉपकार्न व मूंगफली बांटी गईं। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सरीन, कोषाध्यक्ष विजय सहगल, उपाध्यक्ष यश गांधी, विक्की महाजन, ज्योति ठाकुर, प्रीति चौहान, सुजाता शर्मा, सोमा शर्मा, प्रमोद वर्मा, सतेन्द्र तिवारी, अतुल शर्मा, मनीष शर्मा, उमाशंकर, अजय दुबे, अनिल जैन, डॉ. महेश घाकड़, अरुण, रेनू गुप्ता पार्षद, जय गुप्ता, चंद्रवीर सिंह, अनिल श्राफ, हरीश बत्रा, वरुण कपूर आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन