Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मोहन नारायणी सेवा संस्था ने मदद को बढ़ाए हाथ, 51 निर्धन महिलाओं को राशन किया दान

Pragya News 24

Sun, Feb 16, 2025
Post views : 107
  • सेवाभाव को समर्पित संस्था महिलाओं के स्वावलंबन को कर रही है काम
  • राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान बोलीं, आत्मनिर्भर नारी समाज का स्तंभ

आगरा। महिलाओं को लगातार सशक्त एवं आत्मनिर्भर करने के ध्येय को लेकर कार्य कर रही मोहन नारायणी सेवा संस्था ने 51 महिलाओं की मदद को हाथ बढ़ाए।

शनिवार को कारगिल पैट्रोल पंप के पास स्थित मोहन प्लाजा पर राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान एवं लॉयंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक हृदेश शर्मा ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि संस्था सदैव से निर्धन एवं जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाती रही है। इस बार भी 51 महिलाओं को एक माह का राशन एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित की गयीं, ताकि उनके गृहस्थी संचालन में अड़चन न आए।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने कहा कि सशक्त नारी समाज की आधारशिला होती हैं। समाज के आखिरी पायदान पर खड़ी हर महिला तक स्वावलंबन की राेशनी पहुंचाने का कार्य मोहन नारायणी सेवा संस्था कर रही है। क्योंकि हर नारी नारायणी है।

लॉयंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डॉयरेक्टर जितेंद्र चौहान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था से मिले सहयोग के बाद महिलाएं स्वरोजगार की राह पर बेफिक्र होकर आगे बढ़ें, ताकि अगले माह वे स्वयं के धनार्जन से आवश्यकताएं पूर्ण कर सकें।

कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर आरपी शर्मा, डीसी शर्मा, एसके शर्मा, वीके शर्मा, विष्णु कुमार, एमके शर्मा, हरीशंकर शर्मा, प्रेमचंद्र, कैलाश चंद्र, राकेश, संतोष, गिरीश, कौशल, अमित, मृदुल, हर्षित, दीपक, रजत, देवांश, अंकुर, शिवम, संजय, शुभम आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन