Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सिंध हैल्पेज के स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

  • समाज को समर्पित सिंध हैल्पेज संस्था द्वारा श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज में आयोजित किया गया मल्टी स्पेशलटी विशाल मेडिकल कैम्प

आगरा। 11 डॉक्टरों की टीम ने 200 से अधिक मरीजों का न सिर्फ स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लाभ दिया बल्कि कम कीमत में परीक्षण व निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। मौका था सिंध हैल्पेज संस्था द्वारा शाहगंज स्थित श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी विशाल मेडिकल कैम्प का। जिसका शुभारम्भ भारत माता, भगवान झूलेलाल व स्वामी लीलाशाह जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि एस एन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता द्वारा सिंध हैल्पेज के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाजिक कार्य कर रहे हैं। अध्यक्ष सुरेश सीतलानी ने कहा कि शिविर में 200 से अधिक मरीजों को नेत्र, हड्डी व सामान्य मौसमी बीमारियों से सम्बंधित परामर्श शहर के जाने माने चिकित्सकों द्वारा प्रदान किया गया। संस्था के महासचिव महेश मंघरानी ने बताया कि 101 मैम्बर है संस्था में। शिविर में होम्यौपैथी की सुविधा भी प्रदान की गई। जयप्रकाश धर्मानी ने बताया कि सिंध हैल्पेज राशन, मेडिकल और शिक्षा में जरूरतमंद लोगों का सहयोग कर रही है।

पांच हजार के परीक्षण महज 12 सौ रुपए कराऐ गए। परीक्षण में यदि किसी बीमारी का पता चलता है तो उसके इलाज में भी संस्था मदद करेगी। शिविर में दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप अशोक मंगवानी शंकरलाल दुल्हानी रवि छाबड़ा हिम्मत रामानी टेकचंद चिभरानी चतुरमल भागवानी परमानंद आवतानी चंद्र दौलतानी अमित मोरियानी मोहन पंजवानी गिरधारीलाल करमचंदानी भगवान आवतानी जयप्रकाश धर्मानी नारायणदास लालवानी विजय मंगवानी हरीश माखीजा प्रकाश मंगवानी विकास दुल्हानी लक्ष्मण रामत्री हेमन्त भोजवानी गिरधारीलाल भगत्यानी मनीष हरजानी सुरेश कन्हैनानी दीपक अतवानी कपिल पंजवानी आशु मूलचंदानी ठाकुर आवतानी किशोर कर्मचंदानी मेंघराज शर्मा किशोर थारवानी कपिल छाबड़ा सुनील माखीजा सौरभ आसवानी आदि का सहयोग रहा।

इन चिकित्सकों ने दीं सेवाएं
हड्डी रोग विशेषज्ञः डॉ. गौरव राजपाल, डॉ. ए के गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता पंजवानी, डॉ. सिंपी राजपाल, फिजीशियन डॉ. खेम पंजवानी, डॉ. निखिल पुरसनानी, डॉ. प्रकाश पुरसनानी, डॉ. किशोर बसंतानी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. किशोर रामानी, सर्जन डॉ. किशोर पंजवानी, डॉ. जे एल पुरसनानी आदि।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन