Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: “प्रयास” ने दिया बेटियों को सेकेंड चांस में फैशन का फर्स्ट चांस

Pragya News 24

Thu, Oct 17, 2024
Post views : 108
  • लॉयंस क्लब प्रयास की सेवा बैठक रही पॉलीथिन के बहिष्कार के नाम
  • खंदारी क्षेत्र के ठेले वालों को बांटे एक−एक हजार कपड़े और कागज के थैले

आगरा। लॉयंस क्लब आफ प्रयास की मासिक सेवा कार्य बैठक इस बार कुछ अनूठी रही। बेटियों को त्योहार पर ब्रांडेड और फैशनेबल कपड़ों का उपहार फैशन शाे के माध्यम से दिया तो पॉलीथिन का बहिष्कार कर ठेलेवालों को कपड़े और कागज के थैले प्रदान किये।

गुरुवार को खंदारी चौराहा स्थित सेकेंड चांस कलेक्शन सेंटर पर निर्धन बेटियों के लिए लॉयंस क्लब प्रयास द्वारा फैशन शो आयोजित किया गया। आयोजन का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट अभय सिंह के साथ अध्यक्ष अशु मित्तल, सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष शिप्रा बंसल, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, संस्थापक सचिव विनीत खेड़ा, सेकेंड चांस की निदेशक मयूरी मित्तल, डॉ सारिका श्रीवास्तव और रेनुका डंग ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि सेकेंड चांस कलेक्शन सेंटर प्रदेश का एकमात्र ऐसा सेंटर है जहां लोग अपने ब्रांडेड और महंगे कपड़े दान करते हैं। इन कपड़ों को मात्र 50 से 100 रुपये तक में लोग खरीद सकते हैं। त्योहार पर निर्धन बेटियों ने अपने पसंदिदा कपड़ों को धारण कर रैंप पर उतरने की अपनी इच्छा पूरी की। क्लब द्वारा बच्चियों को ये कपड़े उपहार के रूप में प्रदान किये गए। फैशन शो की शो स्टॉपर वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयदीप मल्होत्रा थीं, जिन्होंने बेटियों के साथ रैंप पर कदमताल की। डॉ जयदीप मल्होत्रा एवं अशु मित्तल ने सेकेंड चांस की ही साड़ियां पहनी हुईं थीं।

खंदारी चौराहा स्थित सेकेंड चांस कलेक्शन सेंटर पर लॉयंस क्लब प्रयास द्वारा आयोजित फैशन शो में रैंप पर कदमताल करतीं निर्धन बेटियां

संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल ने कहा कि डॉ सारिका श्रीवास्तव और रेनुका डंग की नई और सुंदर सोच का परिणाम है सेकेंड चांस स्टोर। आयोजन का समापन खंदारी क्षेत्र के सब्जी और फल वालों को एक−एक हजार कपड़े और कागज के थैले प्रदान कर किया गया। इस सेवा का उद्देश्य पॉलीथिन का बहिष्कार करना था। आयोजन में डॉ परिणीता बंसल, मीनाक्षी मोहन, विनय मित्तल, आशु जैन, रानू अग्रवाल, रेनू भगत, रीना गर्ग, दीपाली खेत्रपाल, अल्पना कोचर, रेशमा मगन, माधुरी मगन, सुरभि पाटनी, नरेश पारस, रॉबिन जैन, नवीन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन