Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शक्ति स्वरूपा 101 महिलाओं का हुआ दुर्गा शक्ति सम्मान

Pragya News 24

Sun, Apr 14, 2024
Post views : 119
  • अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा आयोजित किया दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह
  • डांडिया संग हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मां दुर्गा के खूब लगे जयकारे

आगरा। मां दुर्गा शक्ति का वह रूप हैं जो परिवार के लिए अन्नपूर्णा, संतान के लिए पार्वती, पति के लिए लक्ष्मी, दुष्टों के लिए काली और जगत के लिए मां अम्बा हैं। धरती पर महिलाएं दुर्गा मां का ही अंश हैं, जिन्हें अपनी शक्ति को हमेशा स्मरण रखना चाहिए। परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, महिलाएं हर बाधा को दूर कर संतुलन लाने में सक्षम हैं। यह कहना था अग्रवाल संगठन रामबाग की अध्यक्ष निशा सिंघल का। संगठन द्वारा आज वॉटरवक्र्स स्थित अतिथि वन में दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रेणु मोदी, विशिष्ठ अतिथि ममता गोयल, जागृति अग्रवाल, रेनू मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की 101 ऐसी महिलाओं को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जो अपनी घर गृहस्थी सम्भालने के साथ, समाज व देश के लिए भी किसी न किसी रूप में समर्पित हैं।

मुख्य अतिथि रेणु मोदी ने कहा कि घर परिवार सम्भालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। महिलाएं अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे न हटें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें। जब भविष्य संस्कारवान होगा तभी देश सम्वृद्ध होगा। नौ देवियों के रूप में बालिकाएं सजकर कार्यक्रम में पहुंची। डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत माथे पर तिलक कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक जह्नावी सिंघल, नेहा, मोनिका, नीलम, रिया, गीता, अरुणा, सरिता, मंजू, अनीता, गुंजन लता, वीना, रिचा, लवली आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन