Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल ने रक्तदान कर निभाया मानव सेवा फर्ज, 250 यूनिट रक्तदान, 700 ने लिया चिकित्सकीय परामर्श

  • अग्रवन, वाटर वर्क्स पर लगाया तृतीय विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता ने की संस्था के कार्यों की सराहना, बोले समाज में योगदान अतुलनीय
  • मोतियाबिंद के मरीजों की भी हुई जांच, 800 लोगों को निःशुल्क दवा की गई वितरित

आगरा। सेवा कार्य के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का श्रीगणेश करते हुए श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल के तृतीय विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ।

शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवाल में लगे विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता, उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, श्रीदेवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम कपूर, सचिव सतीश गोपाल कपूर, राम माेहन कपूर, तुषार कपूर और अपिल कपूर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता ने संस्था के कार्यों की सरहाना करते हुए कहा कि रक्तदान समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। लोगों को प्रेरणा देने का कार्य संस्था कर रही है।

श्रीदेवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम कपूर और सतीश गोपाल कपूर ने बताया कि श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल रजि. द्वारा हर वर्ष स्व. राधे गोपाल कपूर की स्मृति में विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन करता है। शिविर में 250 यूनिट रक्तदान किया गया। इस सेवा कार्य के साथ ही जन्माष्टमी महोत्सव का भी श्रीगणेश हो हो गया।

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शिविर में स्त्री, गुर्दा, फिजिशियन, नेत्र, हृदय, दंत, नस, हड्डी और नाक कान गला रोग सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गयीं। 700 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया और 800 लोगों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया।

संदीप अग्रवाल और कौशल बंसल ने बताया कि आगरा के चिकित्सकों के दल के साथ ही दिल्ली के विशेषज्ञों ने भी शिविर में परामर्श दिया। जिसमें डॉ मोहित गुप्ता, डॉ श्रुति बिंदल, डॉ रविंद्र गुप्ता, डॉ हेमा सडाना, डा एसके तनेजा, डॉ सैफ रहमान, डॉ रीतेश गर्ग, डॉ केके गर्ग, डॉ मंयक बंसल, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, डॉ अमित नाथ ने अपनी सेवाएं दीं।

महामंत्री मनोज जैन बी सी और कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल ने बताया कि संस्था द्वारा हर तीन माह में मोतियाबिंद के छह निःशुल्क आपरेशन का प्रकल्प चल रहा है। आपरेशन श्रीक्षेत्र बजाजा के अस्पताल में कराए जाते हैं। इसके भी मरीजों की निःशुल्क जांच शिविर में की गई।

इस अवसर पर पार्षद हरिओम बाबा, मुरारी लाल गोयल और पूजा बंसल, संजीव अग्रवाल, दिलीप भंडारी, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, करतार सिंह शास्त्री, सियाराम पवन कुमार, भोलेनाथ, मनीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजीव सिंघल, सुमित, पवन जैन, रोहित गोयल, पप्पू पंडित, नीरज बांदिल, राकेश अग्रवाल, केएल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अंती गुप्ता, अशोक गुप्ता, विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सागर, अंशु, निर्भय मित्तल, हिरदेश अग्रवाल, मोंटू अग्रवाल, अश्वनी अरोरा, विपिन, अखिलेश, मनीष सिंघल, ध्रुव गर्ग, गौरव अग्रवाल, मनीष गुप्ता, दीपक ढल, हरिओम बाबा, दीपक, रवि खंडेलवाल, हेमेंद्र मोहता, नीरज अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजेश चावला, शिव, विनोद राठौड़, अमन, सचिन, मुरारी लाल, उमेश अग्रवाल, ऋषभ बंसल, अजय गुप्ता बाबा, माधव, राहुल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गौरव, मनीष गोयल, अनिल मित्तल, मनीष भारद्वाज, संजीव रतन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन