Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सरकार का काम कर रहे सामाजिक संगठन

Pragya News 24

Fri, Jan 5, 2024
Post views : 120
  • हरदयाल विकलांग केन्द्र में 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया निशुल्क सहायता शिविर, परीक्षण के बाद …. लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन

आगरा। जो काम सरकार को करना चाहिए है वो शहर के सामाजिक संगठन कर रहे हैं। कई बार पात्र लोग रह जाते हैं और अपात्र एक नहीं कई बार योजनाओं का लाभ उठा ले जाते हैं। दिव्यांगों के पैसों को भी खा जाना, यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। मुख्य अतिथि कैबिनेट राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यह बात लंगड़े की चौकी चौराहा स्थित हरदयाल विकलांग केन्द्र में 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहयोगी संस्था श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (न्यू दिल्ली) द्वारा आयोजित निशुल्क सहायता शिविर में कही।
कहा कि दिव्यांगों को दी जाने वाली सहायता को आधार कार्ड से जोड़ देना चाहिए, जिससे पात्र लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने हरदयाल विकलांग केन्द्र को बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए देश के तीन दिव्यांग जिलाधिकारियों सहित कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिव्यांगों को सरकारी नौकरी व शिक्षित होने के लिए प्रोत्साहित किया।

विशिष्ठ अतिथि श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति से अध्यक्ष पीआर मेहता ने बताया कि विश्व में अब तक 22 लाख विकलांगों को सेवा दे चुके हैं। आज विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के बाद 5-6 जनवरी को सभी चयनित लोगों को निशुल्क कैलीपर, लिम्ब, बैसाखी व ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएंगी। हरदयाल विकलांग केन्द्र के ट्रस्टी सुनील अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि जल्दी ही केन्द्र में अन्य सुविधाएं भी प्रारम्भ की जाएंगी। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब प्रयास व माया मित्तल चौरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा सवा लाख की धनराशि का चेक हरदयाल विकलांग केन्द्र को प्रदान किया गया। शिविर में कुल 130 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 34 एएफओ, केएएफओ, 24 लिम्ब, 5 बैसाखी, 42 कैलीपर रिपेयरिंग, 2 ट्राईसाइकिल 20 फिजियोथैरपी की गईं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से किशोर खन्ना, जितेन्द्र चौहान, संजीव मित्तल, प्रदीप जुनेजा, दिनेश गुप्ता, अमिता गर्ग, नीरू अग्रवाल, आशू मित्तल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन