Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विश्व आध्यांत फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स में स्पेशल बच्चों ने दिखाया अपना हुनर, सांस्कृतिक कार्यक्रम संग आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

Pragya News 24

Wed, Dec 4, 2024
Post views : 84

आगरा। शारीरिक अक्षमता पर मन का हौंसला भारी था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्हील चेयर पर जब स्पेशल बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया तो हर तरफ तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। विश्व विकलांग दिवस पर दयाल नगर शाहगंज स्थित आध्यांत फाउंडेशन फॉर ऑटिज्म संस्थान में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। जिसमे स्पेशल बच्चों द्वारा खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुस्थान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के सीआरएम आकाश दीप तिवारी, एसीपी मयंक तिवारी व डॉ. आशीष ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सेन्टर की निदेशक डॉ. रेनू तिवारी ने कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को एक सामान्य जीवन जीने का माहौल प्रदान करना और बिना किसी हीन भावना के उन्हें स्वीकारना समाज की जिम्मेदारी है। बच्चों के लिए कलर मैचिंग, वॉल पुटिन इन, कलर मैचिंग बॉटल्य, रोलिंग टायर्स, जिक जेक ग्लास रेस आदि प्रतियोगितों का आयोजन किया गया, जिससे स्पेशल बच्चों में स्किल डवलमेंट के साथ आत्मविश्वास को विकसित किया जा सके।
संस्थान के चेयरमैन नीरज तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ राजीव पचोरी, डॉ शिवानी गोयल, डॉ रवी गोयल, डॉ अमित अग्रवाल, डॉ अलका सेन, डॉ नेहा गर्ग, डॉ मिहिर गर्ग, डॉ गरिमा बंसल, डॉ आशीष गौतम, पंकज तिवारी, रंजीत सामा, प्रमोद वर्मा, गुड्डू भाई, जेएस इंदौलिया आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन