Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रैंप पर दिखा मॉम एंड किड्स का फैशन का जलवा, कदमताल का तालमेल देख दर्शक हुए दंग

Pragya News 24

Sun, Dec 15, 2024
Post views : 90
  • एक कुटुंब संस्था एवं एजुकेशन बॉक्स ने सर्व एसआरके मॉल स्थित प्ले सफारी में किया आयोजन
  • निधिका और आन्या जैन के नाम रहा पांच हजार का प्रथम पुरस्कार, तीन राउंड में हुयी प्रतियोगिता में लिया गया निर्णय

आगरा। फैशन संग आत्मविश्वास का जलवा दिखा मॉम एंड किड्स फैशन शाे में। तालमेल के साथ कदमताल करते हुए मम्मी निधिका जैन के साथ नन्ही आन्या ने पांच हजार रुपये के वाउचर का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

एक कुटुंब संस्था एवं एजुकेशन बॉक्स द्वारा सर्व एसआरके मॉल स्थित प्ले सफारी में मॉम एंड किड्स फैशन शाे आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका प्रियांशी अग्रवाल, सुलभ मखीजा और कोमिला धर ने निभायी। वॉक, परिचय और प्रस्तुति के आधार पर निर्णय हुआ। एक के बाद एक प्रस्तुतियाें ने निर्णायकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। एक जैसे ड्रेस कोड, हेयर स्टाइल और वॉक की जुगलबंदी छोटे− छोटे बच्चों ने अपनी मम्मी के साथ प्रस्तुत की। हाजिरजवाबी से लेकर ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का सामना मम्मियों ने किया। तो वहीं लुक के मामले में सभी एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देते हुए दिखे। प्रतिभागियों का कहना था कि मॉडल्स के लिए तो रैंप शाे शहर में बहुत होते हैं किंतु मां और बच्चों की बॉंन्डिंग प्रस्तुत करने वाला फैशन शाे बहुत ही अनूठा था।

जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का निर्णय लेते हुए निर्णायकों ने प्रथम स्थान पर निधिका और आन्या जैन, द्वितीय मिकी और कर्णिका अग्रवाल, तृतीय विधि और वान्या गुप्ता मम्मी और किड्स की घाेषणा की। इसके अलावा बेस्ट वॉक दीप्ति और हितांशी भाेजवानी, बेस्ट ड्रेस कशिष्ट मुरजानी और रियांश मुरजानी, बेस्ट पर्सनेलिटी तनुशा और सोनिका गर्ग, बेस्ट टेलेंट रिचा और विधि गोयल, बेस्ट चार्मिंग किड गर्वित और बेस्ट स्टाइलिश मॉम नेहा उपाध्याय रहीं।

कार्यक्रम संयोजक सचिन अग्रवाल और रजित जैन ने बताया कि दो से 14 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी मम्मियों के साथ स्टेज पर जबरदस्त मस्ती की।

कार्यक्रम समन्वयक लव अग्रवाल और विदित अग्रवाल ने बताया कि तीन श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें पांच हजार, चार हजार और तीन हजार तक के शाँपिंग वाउचर प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में बेस्ट वॉक, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट स्टाइलिश मॉम, बेस्ट चार्मिंग किड, बेस्ट पर्सनेलिटी, बेस्ट टेलेंट विजेता घाेषित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन