Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नववर्ष का स्वागत स्वावलंबन के साथ, सशक्त होंगे तभी विकसित होंगे

Pragya News 24

Mon, Jan 1, 2024
Post views : 128

• अशोक मेडिकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं चेतना सेवा समिति ने नववर्ष पर किया जरूरतमंदों को उपहारों का वितरण
• महिला सशक्तिकरण के लिए बांटी सिलाई मशीन, मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि, सूर विद्यालय के लिए बढ़ाए मदद के हाथ
• इस्कॉन के संकीर्तन पर झूमे आगरा के लोग, महामंत्र की धुन के साथ किया नये साल का स्वागत, बोले सनातन हैं तो हम हैं

आगरा। नूतन वर्ष मंगलमय तभी होगा जब हर वर्ग का मंगल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला स्वावलंबन का नारा देते हैं तो इस दिशा में हम सभी को प्रयास करने होंगे। इसी संकल्प के साथ अशोक मेडिकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं चेतना सेवा समिति ने नववर्ष उत्सव का आयोजन किया।

सोमवार को संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल पर नववर्ष उत्सव का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंदजी, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, समाज सेवी मधु बघेल एवं अशोक आटो सेल्स की चेयरमैन डॉ रंजना बंसल ने प्रथम पूज्य देव गणेशजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद नववर्ष का स्वागत सनातन संस्कृति के संदेश के साथ करते हुए इस्कान मंदिर द्वारा हरी नाम संकीर्तन के साथ किया गया। हरे कृष्ण, हरे राम महामंत्र की धुन पर उपस्थित हर आयु वर्ग के लोग भक्तिमय नृत्य करते नजर आ रहे थे। संकीर्तन की लहर के बाद स्वावलंबन, प्रोत्साहन और सेवा की बात चली। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि नववर्ष का आरंभ समाज सेवा के कार्य से ही होना चाहिए। इससे समाज को दिशा और संदेश दोनों मिलते हैं।

डॉ रंजना बंसल ने कहा कि आधी आबादी को हक नहीं बल्कि अवसर चाहिए। साधन चाहिए। यदि हाथ में हुनर है तो वो अपना समाज में मुकाम स्वयं बना लेती है। इन विचारों के साथ 40 महिलाओं को रोजगार सिलाई मशीन प्रदान की। राधा स्वामी अंध विद्यालय, टेढ़ी बगिया के छात्र-छात्राओं लिए उपकरण, श्रमिकों को जैकेट, जरूरतमंदों के लिए कंबल, शाल आदि वितरित किये गए। इसके अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

चेतना सेवा समिति के संस्थापक सत्यप्रकाश जैसवाल ने बताया कि उनकी संस्था प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह समारोह सहित अन्य सामाजिक कार्य करती है। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र गुप्ता, वीके गुप्ता, सुनील जोशान, इस्कान मंदिर के अरविंद प्रभु जी, आशु मित्तल, अनामिका मिश्रा, उपमा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। व्यवस्थाएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शुभम, आशीष, प्रियंका, तान्या, कर्मवीर, पुनीत, नीरज, दीपक, आराध्या आदि ने संभालीं। कार्यक्रम का समापन प्रसादी के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन