Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीराम कथा : कलश यात्रा के साथ 11 मार्च से शुरू होगी 10 दिवसीय श्रीराम कथा

Pragya News 24

Mon, Mar 9, 2026
Post views : 82

आगरा। गणेश दुर्गा महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित होने जा रही 10 दिवसीय श्रीराम कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन रविवार को कर्मयोगी, कमला नगर में किया गया। इस अवसर पर कथा के माध्यम से समाज में संस्कार, मर्यादा और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का संदेश दिया गया।

आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में प्राचीन हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु जी ने कहा कि कलयुग में श्रीराम कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाली प्रेरणा है। भगवान श्रीराम का चरित्र मर्यादा, सत्य, कर्तव्य और आदर्शों का प्रतीक है। श्रीराम कथा के श्रवण से मनुष्य के भीतर सकारात्मकता, धैर्य, करुणा और सदाचार के संस्कार विकसित होते हैं।

समिति के अध्यक्ष लालू जादौन ने बताया कि 11 मार्च से 20 मार्च तक लंगड़े की चौकी स्थित शास्त्री नगर में 10 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। कथा व्यास भरत उपाध्याय होंगे, जो श्रीरामचरित मानस के मर्मज्ञ हैं और समाज को आध्यात्मिक एवं नैतिक संदेशों के साथ कथा का वाचन करते हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को प्रातः 10 बजे प्राचीन हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी से भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। इस यात्रा में 501 महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर कलश लेकर शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर में श्रीराम कथा का प्रारंभ होगा।

डॉ दीपेश उपाध्याय ने बताया कि 20 मार्च को हवन और प्रसादी वितरण के साथ श्रीराम कथा का समापन किया जाएगा। आमंत्रण पत्र विमोचन के माध्यम से शहरवासियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग रामकथा के पावन संदेश से जुड़ सकें।

इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता, बृजेश वर्मा, अनुज उपाध्याय, संजय शर्मा, पुष्कल गुप्ता, मनीष शर्मा, गजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा, राजदीप ग्रोवर, संजू तोमर, लक्ष्मण सिंह तोमर, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन