Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अनएकेडमी में बेहतर फैकल्टी सुविधा के साथ, 100 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप

Pragya News 24

Sun, Jan 19, 2025
Post views : 143

आगरा। बेहतर सुविधाओं और फैकल्टी के साथ 100 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप पाकर हर छात्र-छात्रा के चेहरे खिले नजर आए। एनएच-2 स्थित एसआरके मॉल के पास अनएकेडमी सेन्टर का उद्घाटन आज केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मेरे शहर के विद्यार्थियों को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किसी अन्य शहर में नहीं जाना होगा। इससे अभिभावकों को आर्थिक लाभ के साथ बच्चों की सुरक्षा का भी लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगरा आगे बढ़ रहा है, यह शुभ संकेत हैं।

नेशनल हेड सुमित महाजन ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत सेन्टर के निदेशक जितेन्द्र सिंह व एकेडमिक हैड वैभव सिंह (ऑथर) ने पुष्प व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। बताया कि देश के 50 शहरों में 70 से अधिक सेन्टर चल रहे हैं अनएकेडमी के। जहां बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ समाजिक दायिक्त भी निभाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों का चुनाव कर आज विभिन्न कैटेगरी में लगभग 100 विद्यार्थियों को कूपन सिस्टम से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। उद्देश्य है कि सिर्फ आर्थिक वजह से मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट न हो। जैसे ही स्कॉलशिप पाने वाले विद्यार्थियों के नाम सामने आए, उनके सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी।

इस अवसर पर सिटी हैड श्रवण कुमार, एकेडमिक हैड वैभव सिंह, गौरव उप्पल, सेन्टर हैड अलीगढ़ सिद्धार्थ मेहता, वीपी सिंह डीआईओएस-2, नरेन्द्र शर्मा पीआरओ आईजी, अल्पसंख्यक मंत्री आगरा मंडल जॉन पॉल, आरके सिंह राघव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन