Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 110 भगवाधारियों ने ताजमहल का किया दीदार, सुरक्षा में लगी पुलिस रही मुस्तैद

Pragya News 24

Fri, Oct 13, 2023
Post views : 162

Agra. गुरुवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल कुछ देर के लिए भगवामय हो गया। लगभग 110 भगवाधारी साधुओं ने ताजमहल का दीदार किया। जिस तरफ नजर डालो इन भगवाधारियों के कारण ताजमहल भगवामय नजर आ रहा था। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच इन साधुओं ने ताजमहल का दीदार किया था। ताजमहल भ्रमण के दौरान गाइड के माध्यम से इन साधुओं ने ताजमहल के इतिहास की जानकारी भी ली।

जानकारी के मुताबिक ताजमहल का भ्रमण करने वाले ये साधु दिल्ली अक्षरधाम संस्था से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। ताजमहल निहारने के लिए लगभग 110 साधु आगरा आए थे। पर्यटन पुलिस, ताज सुरक्षा और सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच इन सभी ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान कुछ अनुचित कार्य न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।

ताजमहल निहार कर बाहर निकले के इन साधुओं से वार्ता हुई तो उनका कहना था कि ताजमहल बेहद खूबसूरत है। उन्होंने किसी और मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन