Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गायत्री परिवार : 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

Pragya News 24

Thu, Aug 20, 2026
Post views : 309

आगरा। 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर 20 अगस्त को गायत्री चेतना केंद्र, जवाहर नगर, खंदारी में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में आंवलखेड़ा जोन समन्वयक आदरणीय जे.एस. कुशवाह की मुख्य उपस्थिति रही।

जे.एस. कुशवाह ने कहा कि आगरा में होने वाला यह आयोजन भव्य एवं व्यापक स्वरूप का होगा। हमारी आराध्य सत्ता की जन्मस्थली आगरा की शीतलागली में होने के कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर से गायत्री परिवार के परिजनों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक समयदानियों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि आयोजन समिति को आगरा जनपद के वरिष्ठ परिजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक संरक्षक मंडल का गठन करना चाहिए। साथ ही बताया कि कार्यक्रम के संबंध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं जोन स्तर के परिजनों की एक विशेष गोष्ठी 20 सितंबर को कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित कमला दुबे मेमोरियल स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में डॉ. रवि सोनी ने आयोजन की तैयारियों की अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा स्थानीय ट्रस्ट की रसीद बुक के माध्यम से सहयोग राशि का संकलन किया जा रहा है।

अरुण साहू ने प्रचार-प्रसार की जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर माह में दो शक्ति कलश रथ आगरा पहुंचेंगे। इनके क्षेत्रवार भ्रमण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल ने कहा कि महायज्ञ का संदेश प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा।

गोष्ठी का संचालन जिला समन्वयक सुरेशचंद्र सक्सेना ने किया। बैठक में जिला सह समन्वयक मनोहर सिंह, वरिष्ठ परिजन एस.के. कौशल, तेजसिंह चाहर, सुधीर शर्मा, युग सृजेता अरविन्द श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह, नीरज चौहान, सौरभ जौहरी, उमेश कुशवाह, गौरीश सक्सेना, हरेश कौशल, गंगाराम साहू सहित अनेक परिजन उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन