Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

दुर्बलनाथ जी महाराज : संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Pragya News 24

Sun, Sep 20, 2026
Post views : 73

आगरा। राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री श्री 1008 दुर्बलनाथ जी महाराज के 165वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा दुर्बलनाथ जी सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर को भजन-कीर्तन, 22 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और 23 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन
जन्मोत्सव समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन खटीक पाड़ा स्थित कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने समाज के लोगों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया।

इन मार्गों से होकर निकलेगी शोभायात्रा
22 सितंबर को दोपहर दो बजे शोभायात्रा श्री दुर्गा मंदिर कमेटी हॉल, के.पी. हॉस्पिटल, खटीक पाड़ा से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा तिकोनिया हनुमान मंदिर, घटिया चौराहा, फुलट्टी बाजार, फुव्वारा चौराहा, सिंधी बाजार और कालीबाड़ी होते हुए बाबा दुर्बलनाथ बगीची पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

शोभायात्रा में सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल होंगी। आयोजन को लेकर मार्ग और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सेवा, समरसता और सद्भाव का संदेश
शोभायात्रा संयोजक हेमंत खटीक चलनी वाले ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा दुर्बलनाथ जी महाराज का जीवन समाज को सेवा, समरसता और सद्भाव का संदेश देता है। उनके जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा संत परंपरा और उनके विचारों से समाज को जोड़ने का अवसर है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति अध्यक्ष शिव कुमार राजौरा ने बताया कि बाबा दुर्बलनाथ जी महाराज के 165वें जन्मोत्सव को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रमों में सहभागिता का आह्वान किया।

21 को भजन-कीर्तन, 23 को होगा भंडारा
आयोजन के तहत 21 सितंबर को रात आठ बजे भजन-कीर्तन होगा। इसके बाद 22 सितंबर को दोपहर दो बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 23 सितंबर को शाम चार बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जीतू बागड़ी, राजकुमार आसीवाल, शिव कुमार शिब्बे, खटीक लाखन सिंह चक, सुंदर सिंह बिटोलिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मन आसीवाल, राकेश राजौरा, महामंत्री सुभाष चंद राजौरा, सुमित धूते, संजय धूते, मंत्री मुल्कराज पलवार, लखमी चंद राजौरा, सुरेश पलवार, धर्मवीर सिंह चक, देवीराम खितोलिया, तीरथ मल्होत्रा, चंद्रपाल राजौरा, मीडिया प्रभारी संतोष चक खटीक, सत्यप्रकाश पलवार सहित अन्य पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन