Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सदरभट्टी चौराहे पर केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास घर व दुकान भी आई चपेट में

Pragya News 24

Sat, Sep 30, 2023
Post views : 130

Agra. मंटोला थाना क्षेत्र के सदर भट्टी चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक जूते के शोल और केमिकल की फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। घटना की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां और क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। एक के बाद एक दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग विकराल रूप लेती चली जा रही थी। जितनी तेजी के साथ फायर विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, उतनी तेजी के साथ आग ऊपर छत की ओर भड़कती हुई नजर आई। गनीमत रही कि समय रहते हुए शोल व केमिकल फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल आए थे नहीं तो किसी बड़े हादसे और जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।

भागते हुए बाहर निकले कर्मचारी

घटना की जानकारी होते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई महिला कर्मचारी इस फैक्ट्री में फंस गई थी लेकिन समय रहते हुए पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। बदहवास अवस्था में महिला कर्मचारी बाहर निकली और उन्होंने पूरी कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि बगल में लगी थी। आग ने उनके कार्य स्थल को भी अपनी चपेट में ले लिया। फोन पर परिजन को सूचना दी गई। परिजन पुलिस को लेकर पहुंचे तब जाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

आसपास के लोग दहशत में

भले ही यह आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी हो लेकिन उसके आसपास जितने भी शोरूम और घर थे वह उसकी चपेट में आ गए। लोगों को अपने घर और शोरूम बचाने की जद्दोजहद लगी हुई थी जिससे उनके प्रतिष्ठान और घर बच जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन