Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : एडीएम आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की आरती, जनकपुरी महोत्सव केंद्रीय कार्यालय में गूंजा भक्तिमय वातावरण

Pragya News 24

Mon, Jul 27, 2026
Post views : 131

आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 के केंद्रीय कार्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रभु श्रीरामचंद्र जी की संध्या आरती रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश तथा समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

केंद्रीय कार्यालय पहुंचने पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू यादव' ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह ने जनकपुरी महोत्सव के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, अरविन्द शर्मा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, धर्मेश जैन, अंकुश मित्तल, आकाश गोयल (ग्वाला), निमित्त पोरवाल, नरेंद्र शर्मा, लोकेन्द्र कुमार संत, अनुज भारद्वाज, आरती शर्मा, शीतल अग्रवाल, अनिल दीक्षित, राजीव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं रामभक्त उपस्थित रहे।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रभु श्रीरामचंद्र जी की संध्या आरती में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म एवं संस्कृति के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन