Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जिला प्रशासन : सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, टाटा ग्राउंड का किया निरीक्षण

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जुलाई को संभावित आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को टाटा ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

जिला प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन