Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सेवा भावी बनें परिवार, सबको मिलें सनातन धर्म के संस्कार.. : आगरा आरोग्यम क्लब और जनक परिवार ने ‘‘राजा जनक - एक झलक’’ ग्रंथ का किया लोकार्पण

• ग्रंथ में आगरावासियों को जनकपुरी महोत्सव के साथ ‘राजा जनक’ की मिलेगी झलक

• सामाजिक क्षेत्र में राजेश अग्रवाल जैसे लोग जरूरी - न्यायाधीश सर्वेश कुमार

• ऐसे आदर्श, सरल और स्वच्छ व्यवसायी कम देखने को मिलते हैं - राकेश मंगल

आगरा। ताकि सेवा भावी बनें परिवार, सबको मिलें सनातन धर्म के संस्कार.. इस मनोभाव के साथ इस बार जनकपुरी महोत्सव कमला नगर में राजा जनक की सफल और गरिमामयी भूमिका का निर्वाह करने वाले समाज सेवी, उद्यमी राजा जनक राजेश अग्रवाल के जीवन पर प्रकाशित ग्रंथ ‘राजा जनक-एक झलक’ का लोकार्पण रविवार को जनक परिवार और आरोग्यम क्लब द्वारा राजा जनक के कुबेरपुर स्थित फार्म हाउस पर शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।

स्वागत उद्बोधन में राजा जनक राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस ग्रंथ का यही मूल उद्देश्य है कि हमने अपने जीवन काल में बड़े-बड़े महात्माओं और साधु संतों से आशीर्वाद स्वरुप जो ज्ञान अर्जित किया है, उसका लाभ आने वाली पीढ़ी तथा समाज को भी अवश्य मिलना चाहिए। हमें अपने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में आगे रहना चाहिए।

ग्रंथ के संपादक कवि कुमार ललित ने कहा कि इस ग्रंथ को पढ़ कर अगर कुछ लोग भी जरूरतमंदों की मदद, बड़े बुजुर्गों का सम्मान या गौ माता की सेवा करने लगे तो ग्रंथ का प्रकाशन सफल होगा।

जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष न्यायाधीश सर्वेश कुमार ने कहा कि आज सामाजिक क्षेत्र में हर जगह अच्छे लोगों और कार्यकर्ताओं की कमी महसूस होने लगी है। ऐसे में राजेश अग्रवाल जैसे लोग एक उदाहरण और मिसाल हैं जिनसे प्रेरणा लेकर अच्छे और सज्जन लोग सामाजिक क्षेत्र में आगे आ सकते हैं ताकि समाज को अच्छे लोगों की कमी महसूस न हो।

राकेश मंगल ने कहा कि राजा जनक राजेश अग्रवाल ने अपने जीवन में अपने पूज्य पिताजी के आदर्श उतारे हैं। ऐसे आदर्श, ऐसे सरल लोग और ऐसे स्वच्छ व्यवसायी आज समाज में कम ही देखने को मिलते हैं।

श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि इस बार जनकपुरी में राजा जनक के रूप में राजेश अग्रवाल का चयन होने पर कमला नगर ही नहीं, सभी आगरा वासियों की प्रसन्नता भी खूब छलकती रही।

पूर्व राजा दशरथ संतोष शर्मा ने कहा कि राजेश अग्रवाल का जीवन उदाहरण योग्य और प्रेरणादायक है। इनका अनुसरण करके सुख, शांति और समृद्धि का वरण किया जा सकता है।

लंगड़े की चौकी वाले हनुमान मंदिर के महंत गोपी गुरु ने कहा कि इस बार जनकपुरी में राजा जनक राजेश अग्रवाल ने तन मन धन के साथ भक्ति भाव से ऐसा सराहनीय कार्य किया कि जनकपुरी देखकर यूँ लगा मानो त्रेता युग धरती पर फिर उतर आया हो..

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता पूर्व सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता और माता योगाचार्य सत्यवती गुप्ता ने भी राजा जनक राजेश अग्रवाल को शुभाशीष प्रदान किया।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, मोतीगंज व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, सुनील विकल, राजकुमार भगत, सीए संजीव माहेश्वरी, नीतेश अग्रवाल सर्राफ, सर्वेश वाजपेयी, सीताराम अग्रवाल और राजेश खुराना ने भी राजा जनक राजेश अग्रवाल के सेवा-कार्यों की सराहना की।

रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बड़ी सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे अपने पति द्वारा की गई पूजा-प्रार्थनाओं और विभिन्न सेवा-कार्यों का फल मिला।

संगीता अग्रवाल ने सरस्वती वंदना से सबको भाव-विभोर कर दिया। श्रुति सिन्हा ने समारोह का संचालन किया। अतिथियों का स्वागत अनुराज अग्रवाल, पलक अग्रवाल, पर्व अग्रवाल और मलाइका अग्रवाल ने किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra City

agra

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन