Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा कॉलेज ने किये स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण, हवन पूजन कर कॉलेज की प्रगति की कामना की

Pragya News 24

Tue, Nov 7, 2023
Post views : 173

आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक शिक्षा संस्था आगरा कॉलेज आगरा ने आज अपनी स्थापना के दो सौ वर्ष पूर्ण कर नया इतिहास रचा है। देश दुनिया को अनेकानेक मेधावी छात्र देने वाला यह महाविद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में प्रकाश स्तंभ बनकर खड़ा हुआ है। जहां वर्तमान दौर में आधुनिक शिक्षण संस्थानों की बाढ़ आई हुई है, उसके उपरांत भी छात्र छात्राओं की पहली पसंद आज भी आगरा कॉलेज ही है।

आज 200वें स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में हवन एवं पूजन का वृहद स्तर पर मुख्य परिसर स्थित महाविद्यालय के संस्थापक पंडित गंगाधर शास्त्री की प्रतिमा के सम्मुख आयोजित किया गया। मुख्य यजमान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर महाविद्यालय के उन्नयन एवं विकास की ईश्वर से प्रार्थना की।

पंडित उमादत्त ओझा ने हवन पूजा विधि विधान से संपन्न कराया, जिसमें उन्होंने कॉलेज के दो सौ वर्ष पूर्ण होने पर दो हजार से अधिक आहुतियों में से ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी गायत्री की 200 आहुति दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने कहा कि अपनी स्थापना की द्वितीय शताब्दी मना रहा हमारा यह युवा महाविद्यालय पूर्ववत् आगामी पीढ़ियों को भी प्रगति पथ पर प्रोत्साहित करता रहे, इसके लिए नवीन संकाय और आधुनिक विषयों के संचालन पर जोर के साथ-साथ विज्ञान और मानविकी के मंजुल समन्वय की स्थापना हमारा उद्देश्य होगा। ताकि मानवीय दृष्टिकोण वाले विज्ञान निस्ठ युवा भारत के अभ्युदय में हम योगदान दे सकें।

इससे पूर्व महाविद्यालय स्थित मंदिर में 200 वेल पत्रों से भगवान महादेव का महाभिषेक किया गया। हवन में महाविद्यालय परिवार के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, पूर्व छात्र एवं वर्तमान छात्रों ने सहभागिता की एवं आहुति देकर महाविद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर प्रो आरके श्रीवास्तव, प्रो मनोज कुमार रावत, प्रो ममता सिंह, प्रो केडी मिश्रा, प्रो विवेक भटनागर, डा आनंद पांडे, प्रो सुनीता रानी, प्रो भगवत स्वरूप यादव, प्रो रचना सिंह, प्रो रीता देव, प्रो अमिता सरकार, प्रो अंशु चौहान, प्रो पूनम चांद, प्रो वाईएन त्रिपाठी, प्रो डीसी मिश्रा, प्रो निशा राठौर, प्रो अमित अग्रवाल, डा उमेश शुक्ला, डा रिजू निंगम, प्रो सुनीता गुप्ता, प्रो सुनील यादव, प्रो मीना कुमारी सिंह, डा संजीव शर्मा, प्रो वंदना द्विवेदी, प्रो आशीष कुमार, प्रो अवधेश जौहरी, प्रो रीता निगम, प्रो अतर सिंह, प्रो अमित रावत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन