Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

देश-विदेश के ढाई हजार से अधिक धावकों का छलका उत्साह : आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन और आगरा नगर निगम ने किया आगरा ताज हाफ मैराथन के तृतीय संस्करण का विशाल और भव्य आयोजन

Pragya News 24

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 190

आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउन्डेशन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेस और आगरा नगर निगम द्वारा आगरा ताज हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण का विशाल और भव्य आयोजन रविवार सुबह सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर किया गया।

21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के प्रारूप में मैराथन के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और इटली के साथ भारत के विभिन्न क्षेत्रों सहित देश-विदेश के ढाई हजार से अधिक धावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल नगाड़ों की गूँज, म्यूजिक बीट्स की धुनों और वंदे मातरम व भारत माता के जय घोषों के मध्य गणमान्य अतिथि डीआईजी शैलेश पांडेय और एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ करते ही धावक मैराथन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान लगभग 300 चिकित्सकों ने भी दौड़कर फिटनेस का संदेश दिया।

एकलव्य स्टेडियम से क्लब चौराहा, तारघर चौराहा, करिअप्पा चौराहा, अमर सिंह गेट होकर हाथी घाट तिराहा से यू टर्न लेकर विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी तिराहा, फूल सैयद चौराहा, ताज व्यू तिराहा, बसई मंडी, टीडीआई मॉल, तोरा चौकी होते हुए कलाल खेरिया से यू टर्न लेकर वापस एकलव्य स्टेडियम तक के पूरे मैराथन मार्ग पर उत्सव जैसे नजारे के साथ-साथ आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन, आगरा नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएँ देखने लायक और बेहद सराहनीय थीं। मेट्रो के कारण खुदे पड़े रूट को प्रशासन ने दिन रात एक करके धावकों के लिए ठीक किया।

आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस सहित चिकित्सा सुविधा और हाइड्रेशन पॉइंट्स के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी मुस्तैद थी। मैराथन के रूट पर डॉ. आवेग मित्तल, एनएस लोधी, गोपाल शर्मा, प्रदीप यादव, अजय दीप सिंह, कमलकांत, तुषार और गोपाल अग्रवाल सभी व्यवस्थाएँ सँभाल रहे थे।

वहीं दौड़ की समाप्ति पर स्टेडियम में धावकों के लिए फिजियोथेरेपी और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी शानदार रही। महेश सारस्वत और गौरव यादव ने स्टेडियम के भीतर की सभी व्यवस्थाएँ सँभालीं। डॉ. अशोक कुशवाह और अनिल कुशवाह ने फिजियोथैरेपी की सुविधा धावकों को प्रदान की।

सम्मानित अतिथि डीआईजी शैलेश पांडेय ने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि हैल्थ इज वैल्थ। फिटनेस के लिए रनिंग जरूरी है।

धावकों में स्वयं शामिल रहे एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह ने आगरा ताज हाथ मैराथन जैसे अनूठे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सब लोग जरूर दौड़िए। दौड़ेंगे तो फिट रहेंगे। जो फिट रहेगा, वही हिट रहेगा।

आगरा स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने कहा कि तृतीय संस्करण अपेक्षा से अधिक सफल रहा। चतुर्थ संस्करण और भी अधिक भव्य और विशाल होगा। ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष संदीप ढल ने कहा कि आगरा सहित पूरे देश के लिए यह मैराथन फिटनेस और स्वास्थ्य का अनुपम संदेश देने वाली बन गई है। आयोजन सचिव डॉ. संजय गुप्ता ने प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह नॉर्थ इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन सिद्ध होगी।

21, 10 और 5 किलोमीटर दौड़ के पुरुष एवं महिला वर्ग में सभी 90 विजेताओं को जय हो की धुन पर रंगारंग धूम धड़ाके के बीच सम्मानित अतिथियों और आयोजकों द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान डॉ. दिनेश राठौर, संकल्प वशिष्ठ, भरत सारस्वत, जय यादव, सर्वेश, ईशू, दीपक, गौरव गोयल, केके सोलंकी, उमेश यादव और रोटेरियन आरती मेहरोत्रा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। आयोजन में संस्कृति फाउंडेशन, शांति मांगलिक हॉस्पिटल, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और डॉ. दिनेश राठौर के स्वयंसेवकों का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। गोपाल शर्मा द्वारा प्रशासन और आयोजन समिति के मध्य समन्वय और सहयोग के फलस्वरूप यह आयोजन अत्यंत सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन