Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव : 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से गूंजेगा आगरा, 16 जुलाई को होंगे दिव्य रथयात्रा दर्शन

आगरा। यमुना किनारा, बेलनगंज स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ जी महाराज मंदिर में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच सेवायतों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने 'जय जगन्नाथ' के जयघोष के साथ महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया।

मंदिर के सेवायत पंडित लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ जी के नवयौवन दर्शन एवं नयन उत्सव का आयोजन होगा। प्रातः 10 से 11 बजे तक महाहवन एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इसके बाद सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालु भगवान के नवयौवन स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। स्नान यात्रा के उपरांत विश्राम के बाद होने वाले इन दर्शनों का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

मंदिर की मुखिया सरिता शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को श्री जगन्नाथ जी के रथयात्रा दर्शन सायं 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक होंगे। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दिव्य रथ स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सीए राकेश अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल ने बताया कि लगभग दो सौ वर्ष पुराना यह मंदिर आगरा की प्रमुख धार्मिक धरोहरों में शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1978 में आगरा की पहली श्री जगन्नाथ रथयात्रा इसी मंदिर से निकाली गई थी। उस समय भगवान का रथ नगर भ्रमण करता था और हजारों श्रद्धालु इसमें शामिल होते थे।

उन्होंने बताया कि बाद के वर्षों में विभिन्न परिस्थितियों एवं स्थान के अभाव के कारण नगर भ्रमण की परंपरा नियमित रूप से जारी नहीं रह सकी, लेकिन उस ऐतिहासिक रथ को आज भी मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा गया है, जो इस गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि श्री जगन्नाथ पुरी के बाद आगरा में स्थापित यह पहला श्री जगन्नाथ मंदिर माना जाता है, जहां आज भी प्राचीन परंपराओं के अनुसार भगवान की पूजा-अर्चना एवं सभी प्रमुख उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाए जाते हैं।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ के नवयौवन दर्शन, रथयात्रा दर्शन एवं महाप्रसादी का लाभ लेने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर आनंद अग्रवाल, तरंग सिंघल, पवन सिंघल, आदर्श नंदन गुप्त, सारंग सिंघल, चिराग शर्मा, स्नेहा शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन