Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजौरी में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में आगरा का लाल हुआ शहीद, शोक की लहर

Pragya News 24

Fri, Nov 24, 2023
Post views : 149

Agra. देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त आगरा का लाल शहीद हो गया। आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हुए जिसमें आगरा का लाल लेफ्टिनेंट शुभम गुप्ता भी है। शुभम गुप्ता ने आतंकवादियों को मुंह तोड़ जबाव दिया और इसी बीच उनकी शहादत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक सेना के अधिकारी भी शहीद शुभम गुप्ता के घर पहुँच गए है और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

बुधवार सुबह 10 बजे शुरु हुई मुठभेड़ रात 7 बजे तक जारी रही। अंधेरा होने के कारण नाै घंटे बाद गोलीबारी बंद कर दी गई है लेकिन सुरक्षाबलों ने दोनों दहशतगर्दों को घेरा डाल रखा है। बलिदान अधिकारियों की पहचान कर्नाटक के कैप्टन एमवी प्रांजल, 63 आरआर/ सिग्नल, आगरा के कैप्टन शुभम, 9-पैरा और जम्मू के पुंछ के हवलदार माजिद, 9-पैरा के रूप में हुई है। एक बलिदानी की पहचान अभी नहीं बताई गई है। 9 पैरा के मेजर मेहरा के हाथ और छाती में चोट आई है। उन्हें उधमपुर के कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर है। एक घायल जवान का इलाज राजोरी में 50 जनरल अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल शहीदोें और घायलों की पहचान को लेकर सेना कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

शहीद शुभम गुप्ता जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत गुप्ता के बेटे हैं जो आगरा के ताजगंज में रहते है। जैसे ही इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को हुई उनके परिवार के साथ-साथ शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सगे संबंधी आसपास के पड़ोसी बसंत गुप्ता के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना देने लगे। सभी शहीद बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन