Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ब्यूटी कांटेस्ट मिस्टर एंड मिस आगरा, सीजन -11 व यूपी आइकॉन्स अवार्ड में चमकेंगे आगरा के सितारे

Pragya News 24

Mon, Mar 4, 2024
Post views : 60

आगरा। आरोही इवेंट्स द्वारा आयोजित होने जा रहे ब्यूटी कांटेस्ट मिस्टर एंड मिस आगरा, सीजन -11 व यू.पी आइकॉन्स अवार्ड की प्रेस वार्ता व पोस्टर विमोचन ब्रजभोग मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट के प्रांगण में संपन्न। संस्था के निदेशक अमित तिवारी ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से मिस्टर एंड मिस आगरा का आयोजन करती आ रही है, जिससे आगरा शहर के बच्चों को बड़ा प्लेटफार्म व अपना हुनर दिखाने का मौक़ा मिलता है, साथ ही विजेताओं को आगे काम करने का मौक़ा मिलता है। जैसे एल्बम सॉंग, सीरियल आदि काफ़ी बच्चे इस टाइटल को जीत कर मुंबई इंडस्ट्री में काम कर रहे है। संस्था ने मिस्टर एंड मिस आगरा - 11 का ऑडिशन 9 मार्च को ब्रजभोग मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट में रखा है व सेमी फाइनल 16 मार्च को रखा है। सेमी फाइनल में चुने गये प्रतिभागियों को 5 दिन की ग्रूमिंग क्लासेज़ दी जाएँगी और फाइनल के राउंड तैयार कराये जाएँगे। ग्रैंड फिनाले 23 मार्च को किया जाएगा।

ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी के रूप में उपस्थित होंगी मशहूर अभिनेत्री व मॉडल शेफाली ज़रीवाला। ये बच्चों से रूबरू होंगी व कुछ टिप्स भी देंगी और अपने कैरियर की राह को शेयर करेंगी।

उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के सदस्य रंजीत सामा ने बताया कि आरोही संस्था द्वारा इस वर्ष उत्तर प्रदेश के आइकॉन्स को अवार्ड देकर नवाज़ा जाएगा जिसका शीर्षक होगा यू.पी.आइकॉन अवार्ड 2024। इस अवार्ड के लिए सभी अपने प्रोफाइल संस्था को दिनांक 10/03/24 तक भेज सकते है। मिस्टर एंड मिस आगरा में विजयी प्रतिभागियों को आर.ऐ मूवीज़ के यूट्यूब चैनल में काम करने का मौक़ा दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में जीतने वाली मिस आगरा को एल्बम में काम करने का मौक़ा, गोल्ड प्लेटेड क्राउन, सेश , मोमेंटो, पोर्टफोलियो, गिफ्ट , सर्टिफिकेट, कूपन व ट्रिप और मिस्टर आगरा को एल्बम में काम करने का मौक़ा, गोल्ड प्लेटेड लोकेट, सेश , मोमेंटो, पोर्टफोलियो, गिफ्ट , सर्टिफिकेट, कूपन व ट्रिप मिलेगी।

पोस्टर विमोचन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के सदस्य रणजीत सामा, विनीत बवानिया निदेशक ,आई.आई.एफ़.टी, निधि सोनी, हेमा बैजल, योगेन्द्र कुमार गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, ट्रेंडी बुटीक अनूप कुमार, अरविंद गुप्ता, डॉ महेश धाकड, अनुराग सिंह व शिवम आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन