Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारत विकास परिषद अमृतम् : अमृतम ने किया नवसंवत्सर का भव्य स्वागत, 1100 दीपों से जगमगाया सेंट जॉन्स कॉलेज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर

Pragya News 24

Thu, Mar 19, 2026
Post views : 208

आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर सेन्ट जॉन्स चौराहा स्थित हनुमान जी के मंदिर पर गुरुवार सायं भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में सनातन धर्म की गरिमा, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ 1100 दीपों के प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरा चौराहा दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा। दीपों की इस श्रृंखला ने भारतीय संस्कृति के “तमसो मा ज्योतिर्गमय” के संदेश को साकार किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात हनुमान जी की आरती संरक्षक आर एस गुप्ता, उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और नितेश अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने कहा कि हिन्दू नववर्ष केवल एक तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना का नवोदय है। सनातन धर्म विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और संस्कारों का संचार करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे और उपाध्यक्ष नवीन गौतम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक विकास वर्मा एवं नीलम वर्मा, राजेश बंसल एवं सपना बंसल, मुकुल बंसल एवं मनीषा बंसल तथा दीपक भार्गव एवं भावना भार्गव ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन एवं महिला सहभागिता प्रमुख रेखा राज अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, अंजू, सुदेश अग्रवाल , चिराग अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अभिषेक गोयल, अंबा प्रसाद, मनीष अग्रवाल, ज्योति मोहन जिंदल, राकेश अग्रवाल, सुनील बंसल, मोहित अग्रवाल, आदि ने सभी को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन