Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सिक्ख समाज की धार्मिक निशान (खंडा) के प्रिंट वाली अंडर गारमेंट्स बाजार में बिकने पर रोष

Pragya News 24

Fri, Dec 1, 2023
Post views : 84

आगरा. 1 दिसंबर 2023। देश के अमन चैन को खराब करने एवम सिक्ख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए खंडा निशान वाले अंडर गारमेंट्स दिल्ली के बाद अब आगरा में भी बिक रहे हैं। खंडा निशान वाले अंग वस्त्र बिकने पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मंजीत सिंह ने इस प्रकरण पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, सुखमनी सेवा सभा के महेंद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, रिंकू गुलाटी, अशोक अरोरा एवं सिक्ख धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने धार्मिक चिन्ह के गलत इस्तेमाल पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अंडर गारमेंट्स पर दिल्ली के चंद व्यापारियों द्वारा जिन लोगों के पास भी इस तरीके के गारमेंट्स है वे सभी अपने गारमेंट्स गुरुद्वारा माईथान में दे दें। इस नीचता पूर्ण हरकत पर दिल्ली में व्यापारी मैन्युफैक्चरर्स व दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है और चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में किसी भी धार्मिक चिन्ह के साथ छेड़खानी या खिलवाड़ करने की कोशिश की गई तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बताया गया कि आज आगरा में जामा मस्जिद के पास आगरा के सिक्ख समाज के सतपाल बिंद्रा एवं जसविंदर सिंह ने 127 पीस लेकर गुरुद्वारा माईथान पर जमा करवा दिए। दुकानदार ने इसे दिल्ली से खरीदना बताया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन